06 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

: बजाज हिंदुस्तान शुगर मिल के ओवरलोड वाहन ने पति पत्नी बच्ची को कुचला पत्नी की मौत

Share:
पीलीभीत के बरखेड़ा बजाज हिंदुस्तान शुगर मिल के नगरा फिजा सेंटर से गन्ना शुगर मिल को ला रहे ओवरलोड गन्ना वाहन में थाना क्षेत्र के गांव परेवा अनूप निवासी राकेश मौर्य 27 वर्ष उनकी पत्नी खुशबू 25 वर्ष तथा बच्ची दीक्षा 2 वर्ष को गांव बर्रामऊ के पास कुचल दिया जिससे पत्नी खुशबू की मौके पर ही मौत हो गई राकेश तथा बच्ची को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल भेजा गया है राहगीरों की सूचना पर पहुंची बरखेड़ा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया लगभग 10:30 बजे के आसपास राकेश मौर्य अपनी पत्नी तथा बच्ची के साथ अपने गांव परेवा अनूप से बरखेड़ा बाजार में त्योहार के लिए खरीदारी करने जा रहे थे जैसे ही वह गांव बर्रामऊ के पास पहुंचे सड़क पर बजाज हिंदुस्तान शुगर मिल के ओवरलोड गन्ना ट्राले ने उनको अपनी चपेट में लेते हुए कुचल दिया इससे पहले भी यमराज की शक्ल में सड़कों पर दौड़ रहे बजाज हिंदुस्तान शुगर मिल के ओवरलोड ट्रालो की वजह से कई लोग काल के गाल में समा चुके हैं पुलिस तथा परिवहन विभाग का भी इन पर कोई नियंत्रण नहीं है सांठगांठ के चलते यह दोनों विभाग सिर्फ तमाशा देख रहे हैं जानकारी पर बरखेड़ा थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह द्वारा बताया गया कि ट्राले का ड्राइवर दुर्घटना करके फरार हो गया है वाहन को हिरासत में ले लिया गया है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement