05 Aug 2026
Breaking News Exclusive
चौमुखी विकास के लिए विधायक विवेक कुमार वर्मा ने मुख्यमंत्री व मंत्रियों को सौंपे मांग पत्र नायब तहसीलदार पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष से अभद्रता का आरोप, कार्यकर्ताओं में भारी रोष सर्पदंश से महिला की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर ससुराल वालों पर महिला को डीजल छिड़ककर जिंदा जलाने और फांसी लगाने की कोशिश का आरोप बरेली-गोला गोकर्णनाथ नई रेल लाइन के निर्माण की मांग ने पकड़ा जोर बाइक और थ्री-व्हीलर की भिड़ंत में तीन घायल, अस्पताल में भर्ती दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत में लेने की खबर से भड़के सपा कार्यकर्ता अवैध संबंधों में बाधा बनने पर पति को जहर देकर मारा, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पत्नी व प्रेमी को भेजा जेल सोनम वांगचुक की रिहाई और शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग विधायक से 3.5 लाख की रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रामलीला रोड से दबोचा

: आवारा गोवंशीय पशु की टक्कर से एक की मौत एक गंभीर घायल

Share:
बीसलपुर बिलसंडा मार्ग पर मोटरसाइकिल की गोवंशीय पशु से टक्कर होने के बाद मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर घायल हो गये। जानकारी होते ही आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दूसरे को मृत घोषित कर दिया। बीसलपुर बिलसंडा मार्ग पर डाइट गेट के पास बिलसंडा की ओर से आ रहे मोटरसाइकिल सवार नितिन सिंह व विशाल गुप्ता की बाइक रोड पर टहल रहे आवारा गोवंशीय पशु से टकरा गई। जिससे मोटरसाइकिल रोड पर गिर गई, और दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को आनन-फानन में बीसलपुर कोतवाली पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां पर डॉक्टरों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया। जिसमें डॉक्टरों ने नितिन सिंह को मृत घोषित कर दिया। और विशाल की हालत गंभीर होने पर उसे तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया। नितिन सिंह के मृत घोषित होने की सूचना उनके परिजनों को मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement