05 Aug 2026
Breaking News Exclusive
चौमुखी विकास के लिए विधायक विवेक कुमार वर्मा ने मुख्यमंत्री व मंत्रियों को सौंपे मांग पत्र नायब तहसीलदार पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष से अभद्रता का आरोप, कार्यकर्ताओं में भारी रोष सर्पदंश से महिला की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर ससुराल वालों पर महिला को डीजल छिड़ककर जिंदा जलाने और फांसी लगाने की कोशिश का आरोप बरेली-गोला गोकर्णनाथ नई रेल लाइन के निर्माण की मांग ने पकड़ा जोर बाइक और थ्री-व्हीलर की भिड़ंत में तीन घायल, अस्पताल में भर्ती दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत में लेने की खबर से भड़के सपा कार्यकर्ता अवैध संबंधों में बाधा बनने पर पति को जहर देकर मारा, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पत्नी व प्रेमी को भेजा जेल सोनम वांगचुक की रिहाई और शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग विधायक से 3.5 लाख की रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रामलीला रोड से दबोचा

: कार के नीचे दबे वृद्ध की इलाज के दौरान हुई मौत

Share:
बीसलपुर:- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पुरैना निवासी रूपलाल पुत्र डम्मर लाल टेंपो पर बैठकर अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। पीलीभीत रोड स्थित मुद्रिका फिलिंग स्टेशन पर टेंपो चालक अपने टेंपो में सीएनजी डलवाने के लिए पेट्रोल पंप पर रुका। उसने सीएनजी डलवाते समय सवारियां टेंपो से नीचे उतार दी ।इसी दौरान रूप लाल टेंपो के पास खड़ी कार जिसमें कार चालक डीजल भरवा रहा था। वह कार के आगे बैठ गए। डीजल भरवाने के बाद कार चालक ने जैसे ही अपनी कार आगे बढ़ाई वैसे ही कार के आगे बैठे रूप लाल उसके नीचे दबकर गंभीर घायल हो गए। उनके चिल्लाने पर कार चालक ने तुरंत अपनी कार को पीछे हटा लिया। इसके पश्चात कार चालक रूपलाल को लेकर शाहजहांपुर रोड स्थित एक प्राइवेट चिकित्सालय में पहुंचा जहां उनका चिकित्सक द्वारा इलाज किया गया। किंतु कुछ ही देर बाद रूपलाल 80 वर्ष की मृत्यु हो गई। सूचना पाते ही परिवार के लोग तथा पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए पुलिस ने कार्यवाही पूर्ण करने के बाद रूप लाल के शव को सील करने के बाद विच्छेदन हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिककी पंजीकृत नहीं हो सकी थी।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement