05 Aug 2026
Breaking News Exclusive
चौमुखी विकास के लिए विधायक विवेक कुमार वर्मा ने मुख्यमंत्री व मंत्रियों को सौंपे मांग पत्र नायब तहसीलदार पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष से अभद्रता का आरोप, कार्यकर्ताओं में भारी रोष सर्पदंश से महिला की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर ससुराल वालों पर महिला को डीजल छिड़ककर जिंदा जलाने और फांसी लगाने की कोशिश का आरोप बरेली-गोला गोकर्णनाथ नई रेल लाइन के निर्माण की मांग ने पकड़ा जोर बाइक और थ्री-व्हीलर की भिड़ंत में तीन घायल, अस्पताल में भर्ती दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत में लेने की खबर से भड़के सपा कार्यकर्ता अवैध संबंधों में बाधा बनने पर पति को जहर देकर मारा, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पत्नी व प्रेमी को भेजा जेल सोनम वांगचुक की रिहाई और शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग विधायक से 3.5 लाख की रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रामलीला रोड से दबोचा

: बीसलपुर पालिका के सैकड़ों व्यापारियों को नोटिस, मचा हड़कंप

Share:
बीसलपुर नगर पालिका परिषद द्वारा सैकड़ों की संख्या में दुकानदारों को जो नगर पालिका परिषद की दुकानों में किराए पर लंबे समय से काबिज हैं उनको नोटिस देकर दुकाने खाली कराने की चेतावनी दी है नोटिस पाते ही दुकानदारों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग की है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम प्रेषित ज्ञापन उप जिलाधिकारी संदीप यादव को देकर नगर पालिका परिषद की किराए की दुकान में बैठे दुकानदारों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि वर्ष 1990 में नगर पालिका परिषद द्वारा पालिका की जगह में दुकानों को बनवा कर उनको नीलाम कर पट्टेदारो को किराए पर दी गई थी जिसके पश्चात उनकी लंबे समय तक दुकानों पर बैठने के बाद मृत्यु हो जाने के उपरांत उनके वारिसान दुकानों पर बैठकर व्यापार कर रहे हैं नगर पालिका परिषद ने लगभग ऐसी 260 दुकानों को चिन्हित कर उन्हें आक्रमणकारी मानते हुए नोटिस जारी करके 1 सप्ताह के अंदर दुकानों को खाली कर चाबी नगर पालिका परिषद को सौंपने की चेतावनी दी है समय अवधि के तहत दुकानें खाली न करने पर नगर पालिका परिषद ने दुकानों को ध्वस्त कराने की भी चेतावनी दी है दुकानें तोड़ने का पैसा दुकानदारों से ही वसूल करने को कहा है नोटिस पालिका द्वारा जारी होते ही नगर के उन व्यापारियों में जो नगर पालिका परिषद की दुकानों में किराएदार बनकर बैठे हुए हैं उथल-पुथल मच गई है उन्होंने उप जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा है की पालिका द्वारा ऐसा करने से उनके परिवार की रोजी-रोटी छिन जाएगी और वह सड़क पर आ जाएंगे इसलिए पालिका के कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी/उप जिलाधिकारी न्यायिक को इस संबंध में आवश्यक निर्देश देने की मांग उठाई है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement