05 Aug 2026
Breaking News Exclusive
चौमुखी विकास के लिए विधायक विवेक कुमार वर्मा ने मुख्यमंत्री व मंत्रियों को सौंपे मांग पत्र नायब तहसीलदार पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष से अभद्रता का आरोप, कार्यकर्ताओं में भारी रोष सर्पदंश से महिला की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर ससुराल वालों पर महिला को डीजल छिड़ककर जिंदा जलाने और फांसी लगाने की कोशिश का आरोप बरेली-गोला गोकर्णनाथ नई रेल लाइन के निर्माण की मांग ने पकड़ा जोर बाइक और थ्री-व्हीलर की भिड़ंत में तीन घायल, अस्पताल में भर्ती दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत में लेने की खबर से भड़के सपा कार्यकर्ता अवैध संबंधों में बाधा बनने पर पति को जहर देकर मारा, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पत्नी व प्रेमी को भेजा जेल सोनम वांगचुक की रिहाई और शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग विधायक से 3.5 लाख की रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रामलीला रोड से दबोचा

: पोस्टमार्टम रिपोर्ट से संतुष्ट न होने पर परिजनों ने किया रोड जाम, हंगामा

Share:
पीलीभीत:- 3 नवंबर को गायव हुए छात्र का बीते दिन सोमवार को रोड के किनारे बने कच्चे नाले में शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल प्रभाव से शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। आज मंगलवार को मृतक के परिजन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से संतुष्ट न होने पर शव को लेकर रोड जाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अफसरों सहित पूर्व मंत्री व विधायक मौके पर पहुंचे और परिजनों कि मांगों को मानते हुए शव का अंतिम संस्कार करवाया।     बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नवदिया सितारगंज निवासी प्रेम शंकर का 16 वर्षीय पुत्र अंकित जो कि जनता इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र था। वह 3 नवंबर को सुबह 9:45 बजे घर से स्कूल जाने के लिए साइकिल द्वारा निकाला था। शाम तक छात्र घर नहीं पहुंचा परिवार वालों ने कई जगह पर तलाश की जब उसका कोई पता नहीं चला तब 4 नवंबर को बीसलपुर कोतवाली में गुमशुदगी कि रिपोर्ट दर्ज कराई थी इसके बाद पुलिस ने छात्र की तलाश शुरू कर दी। बीते दिन सोमवार दोपहर लगभग 12:00 बजे बीसलपुर नवदिया रोड पर स्थित महेंद्र नगर कॉलोनी गेट के सामने नाले में छात्र का शव साईकिल सहित बरामद हुआ। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र के शव की कार्यवाही पूर्ण करने के बाद पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया था। आज मंगलवार को छात्र का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचने पर परिवार वालों ने छात्र की हत्या कर शव नाले में फेंकने का आरोप लगाते हुए परिवार वालों ने गांव में जमकर हंगामा कांटा इतना ही नहीं परिवार वाले छात्र का शव ट्रैक्टर ट्राली पर रखकर बीसलपुर नवदिया रोड पर स्थित घटनास्थल पर लेकर पहुंचे और परिजनों ने छात्र का शव ट्रैक्टर ट्राली पर रखकर रोड जाम कर दिया जिससे रोड पर घंटे हंगामा चलता रहा। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकार सतीश चंद्र शुक्ला, पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा व क्षेत्रीय विधायक विवेक कुमार वर्मा, ब्लॉक प्रमुख अशोक शर्मा सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। काभी समझाने के बाद परिजन इस बात पर माने कि छात्र की हत्या की सीबीआई जांच व 1 एकड़ जमीन दी जाए जिसको कागज पर लिखकर ग्राम प्रधान की मोहर लगने के बाद नयाव तहसीलदार रमेश चंद्र को दिया गया। इसके बाद मामला शांत हुआ, वहीं परिजनों ने छात्र के शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन भी गांव में मौजूद रहा।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement