05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

: कोयला डिपो पर विधायक के प्रयासों से लगी रोक

Share:

पीलीभीत:- बीसलपुर रेलवे कॉलोनी के पास रहने वाले लोगों के लिए मुसीबत बने कोयला डिपो को बीसलपुर से हटाकर शेरगंज हाल्ट पर स्थानांतरित किए जाने के निर्देश रेल मंत्रालय ने दे दिए। यह कार्यवाही विधायक द्वारा विधानसभा मे कोयला डिपो को हटाने के लिए की गई याचिका पर हुई है।

मंगलवार को अपने मोहल्ला दुबे स्थित आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए विधायक विवेक वर्मा ने बताया कि बीसलपुर रेलवे स्टेशन पर संचालित कोयला डिपो को हटवाने के लिए उन्होंने विधानसभा में याचिका दायर कर विधानसभा अध्यक्ष को अवगत कराया था, कोयला डिपो के प्रदूषण से बस्ती में रहने वाले पांच लोगों की मृत्यु हो चुकी है दर्जनों लोग सांस रोग से पीड़ित है। विधानसभा अध्यक्ष ने बीसलपुर से कोयला डिपो हटाने का रेल मंत्रालय को पत्र भेजा। रेल मंत्रालय ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए इसे बीसलपुर से शेरगंज हाल्ट पर स्थानांतरित किए जाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।शेरगंज रेलवे हाल्ट पर 100 करोड़ रुपए की लागत से कोयला डिपो बनाया जाएगा। डेढ़ वर्ष में इसका कार्य पूर्ण हो जाएगा इसके बाद बीसलपुर से कोयला डिपो को शेरगंज रेलवे हाल्ट के लिए स्थानांतरित हो जाएगा। यहां का डिपो पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। बजाज एनर्जी ग्रुप के सीपीआरओ नयन कुमार शर्मा ने उन्हें पत्र भेज कर रेल विभाग द्वारा शेरगंज रेलवे हाल्ट को क्रॉसिंग स्टेशन का अनुमोदन करने की जानकारी दी है व रेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा भी उन्हें उक्त कार्रवाई से अवगत कराया गया है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement