05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

: विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने सुनी फरियादें, समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

Share:

पीलीभीत:- बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं महामंडलेश्वर स्वामी प्रवक्तानंद ने मंगलवार को अलीगंज रोड स्थित कैंप कार्यालय पर जनसुनवाई आयोजित की। सुबह से ही लोगों की भीड़ कार्यालय में उमड़ने लगी थी और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण अपनी-अपनी समस्याएँ लेकर पहुँचे। किसी ने बीमारी से जूझते परिवार के लिए सहयोग की गुहार लगाई, तो किसी ने सरकारी योजनाओं में आ रही बाधाओं का जिक्र किया। वहीं, कुछ लोगों ने प्रशासनिक कामकाज में हो रही देरी की शिकायत रखी। विधायक ने सभी फरियादियों की बातें गंभीरता से सुनीं और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के आदेश दिए।

जनसुनवाई के दौरान स्वामी प्रवक्तानंद ने कई पारिवारिक विवादों को मौके पर ही सुलझाया। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा ही उनका सर्वोच्च धर्म है और आमजन की समस्या का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। क्षेत्रीय नागरिकों के अनुसार, विधायक रोजाना खमरिया पुल स्थित अपने आश्रम परम अक्रिय धाम और अलीगंज रोड कैंप कार्यालय पर जनसुनवाई करते हैं। गरीबों की आर्थिक सहायता, सामाजिक विवादों का निपटारा और जरूरतमंदों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य लगातार किया जा रहा है। इसी कारण उनकी जनसुनवाई अब क्षेत्रवासियों की आशाओं का सहारा बन चुकी है। दूर-दराज़ से लोग अपनी समस्याएं लेकर यहाँ आते हैं और समाधान पाकर संतुष्ट होकर लौटते हैं।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement