05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

: बरखेड़ा के विकास को लेकर मुख्यमंत्री से मिले विधायक

Share:

लखनऊ:- बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाक़ात कर क्षेत्र की समस्याओं और विकास संबंधी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। विधायक ने मुख्यमंत्री के सामने बरखेड़ा में उच्च शिक्षा की व्यवस्था की गंभीर कमी को रखा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कोई डिग्री कॉलेज न होने के कारण हजारों छात्र-छात्राओं को दूरस्थ जनपदों में जाकर पढ़ाई करनी पड़ती है। इससे न केवल समय और ऊर्जा की हानि होती है, बल्कि अभिभावकों पर आर्थिक बोझ भी बढ़ता है। विधायक ने मांग की कि बरखेड़ा में शीघ्र ही महाविद्यालय की स्थापना की जाए, जिससे स्थानीय युवाओं को बेहतर शिक्षा उपलब्ध हो सके।

 

स्वामी प्रवक्तानंद ने हाल ही में बाढ़ और भारी वर्षा से प्रभावित किसानों की दयनीय स्थिति की ओर भी मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि धान और गन्ने की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है तथा कई परिवारों के घर और खेत कटान की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस स्थिति में प्रभावित किसानों को शीघ्र आर्थिक सहायता व मुआवजा मिलना आवश्यक है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक की बातों को गम्भीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि किसानों और विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर होगा। बरखेड़ा क्षेत्र की जनता ने विधायक की इस पहल का स्वागत किया है और इसे विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण बताया है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement