06 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

: विधायक और एडीएम ने बाढ़ ग्रसित ग्रामो में वितरित किए खाने के पैकेट

Share:

पीलीभीत:- भारी वर्षा के साथ डैम से छोड़ा गये, हजारों क्यूसेक पानी का कहर बीसलपुर क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक ग्रामों में स्पष्ट दिखाई दे रहा है। देवहा नदी में आई बाढ़ के कारण नदी का पानी अब क्षेत्र के एक दर्जन ग्रामों में भी प्रवेश कर गया।

बीसलपुर क्षेत्र में प्रमुख रूप से ग्राम भैंसटा जलालपुर, भौरुआ, राजूपुर कुंडरी, अर्जुनपुर, हीरापुर दुही, ढुकसी, कर्रखेड़ा, मोहम्मदपुर भजा, रसूला, नवदिया सितारगंज सहित एक दर्जन गांव है इस बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं। इसके अलावा बीसलपुर पीलीभीत मार्ग, सितारगंज नवदिया मार्ग, भैसटा जलालपुर मार्ग, अर्जुनपुर मार्ग सहित आधा दर्जन मार्ग जिन पर पानी भरा हुआ है। अपर जिला अधिकारी रितु पुनिया ने क्षेत्रीय विधायक विवेक कुमार वर्मा तथा उप जिला अधिकारी नागेंद्र पांडे को साथ लेकर स्थिति का जायजा लिया। इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र के ग्राम भौरुआ, अर्जुनपुर, मूसेपुर कला सहित कई ग्रामों में बाढ़ पीड़ितों को खाने के पैकेट वितरित किए। उन्होंने भ्रमण कर क्षेत्र में आई बाढ़ से फसलों को हो रहे नुकसान का जायजा लिया। इस मौके पर उप जिला अधिकारी तथा अपर जिलाधिकारी रितु पुनिया ने गांव के जिम्मेदार लोगों को अपने फोन नंबर देकर किसी भी समय यदि कोई दिक्कत आती है। तो वह उनसे फोन से सीधे संपर्क कर ले। ताकि समय रहते दिक्कत का निवारण किया जा सके।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement