: कुर्मी महासभा के सदस्यों ने तहसीलदार को सौपा ज्ञापन
JS News 24
/
Sun, Oct 5, 2025
/
Post views : 160
बीसलपुर:- सीतापुर में खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रधानाध्यापक के खिलाफ कराये मुकदमे को खारिज कराए जाने को लेकर कुर्मी महासभा के लोगों ने महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंप कर निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की।
सीतापुर जनपद के नदवा प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात पिछड़ी जाति के बृजेंद्र वर्मा द्वारा सहायक अध्यापिका अवंतिका गुप्ता की अनुपस्थिति दिखाई गई जिससे भड़के खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप ने प्रधानाध्यापक को बीआरसी कार्यालय बुलाकर उनकी फटकार लगाई और उनके खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है जबकि सहायक अध्यापिका स्कूल में अधिकतर अनुपस्थित रहती है कभी-कभी स्कूल जाकर मोबाइल से सेल्फी बनाती रहती है जिससे शिक्षण कार्य प्रभावित रहता है यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर कुर्मी महासभा के सदस्य भड़क गए भड़के सदस्य तहसील परिसर में पहुंच गए जहां पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया तथा महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंप कर निष्पक्ष जांच करा कर दोषी खंड शिक्षा अधिकारी को निलंबित किए जाने तथा प्रधानाध्यापक के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमे को खारिज कराए जाने की मांग की।
ज्ञापन देने वालों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम प्रताप गंगवार, कुर्मी महासभा के जिला महासचिव शिवकुमार पटेल, राम सिंह गंगवार, अभिषेक गंगवार, प्रमोद कुमार गंगवार, अजय कुमार गंगवार, मुकेश कुमार गंगवार सहित कई सदस्य मौजूद रहे