: टोल प्लाजा पर रोक लगाने को केन्द्रीय मंत्री को भेजा पत्र
JS News 24
/
Thu, Aug 28, 2025
/
Post views : 185
पीलीभीत:- बीसलपुर पीलीभीत मार्ग पर शुरू हुए टोल प्लाजा को लेकर विरोध शुरू हो गया है। भाजपा नेता डॉक्टर रत्नेश गंगवार ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री को ज्ञापन भेज कर संचालित टोलप्लाजा पर रोक लगाने की मांगकी है।
ज्ञापन में उन्होंने आरोप लगाया है कि बीसलपुर के ग्राम सिमरा अकबरगंज के समीप नेशनल हाईवे द्वारा टोल प्लाजा का निर्माण करा कर वाहन चालकों से शुल्क वसूलना शुरू कर दिया है। यह टूलेन मार्ग है। मार्ग के मध्य में जगह-जगह आबादी वाले गांव व कस्वा है। नेशनल हाईवे द्वारा पूर्व में निर्मित नाले तोड़ दिए गए है। नेशनल हाईवे द्वारा बनाए गए नाले अभी अधूरे हैं। बीसलपुर से खुदागंज को जाने वाला मार्ग घुण्डी घाट के पक्के पुल का निर्माण अभी अधूरा है। इन सारी खामियों के बावजूद टोल प्लाजा संचालित कर दिया गया है। टूलेन मार्ग पर वाहन चालकों से शुल्क न लिए जाने की घोषणा आपके द्वारा की जा चुकी है।