: मुख्यमंत्री से मिले विधायक स्वामी प्रवक्तानंद विकास कार्यों पर हुई चर्चा
JS News 24
/
Wed, Mar 19, 2025
/
Post views : 113
पीलीभीत- बुधवार को मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचकर बरखेड़ा विधानसभा से विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। और महाकुंभ के सफल आयोजन व होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों के साथ विकास कार्यों समेत कई मुद्दों पर वार्ता हुई।
विधायक ने विकास संबंधी कार्यों के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए। विधानसभा क्षेत्र में दो बड़ी गौशालाओं और पांच बड़ी सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव रखा। साथ ही क्षेत्र में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के मुद्दे पर भी बात हुई। तथा विधानसभा क्षेत्र के प्राचीन धार्मिक स्थलों को विकसित करने की चर्चा हुई। जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास कार्यों में सहयोग करने और विधायक द्वारा मुख्यमंत्री के सामने रखे गए प्रस्तावों को पूरा करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र के बहुमुखी विकास के लिए पूरा सहयोग करते हुए शीघ्र ही गति देने का भरोसा भी दिलाया। इस दौरान विधायक ने विधानसभा क्षेत्र के बिथरा गांव में होली के पर्व के दौरान दबंगों द्वारा की गई युवक की निर्मम हत्या के मामले में चर्चा करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की जिस पर मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलवाने का आश्वासन दिया। विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने कहा मुख्यमंत्री जनपद के विकास के प्रति समर्पित हैं और उन्होंने विकास के सभी बिंदुओं पर विशेष ध्यान देकर आश्वस्त करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल निर्देशित करने को कहा है। जिसके लिए विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।