: पेट्रोल पंप मैनेजर की मोटरसाइकिल की डिग्गी से उड़े लाखों रुपए
JS News 24
/
Thu, Aug 10, 2023
/
Post views : 79
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अर्जुनपुर निवासी गंगा प्रकाश पुत्र ढाकन लाल बीसलपुर बरेली मार्ग पर स्थित पुनीत फिलिंग स्टेशन पैट्रोल पंप पर मैनेजर का कार्य करते हैं वह आज लगभग 3 बजे अपनी मोटरसाइकिल की डिग्गी में 2 लाख 86 हजार रुपए लेकर बैंक में जमा करने जा रहे थे इसी दौरान उन्होंने 1लाख 46 हजार रुपए एक व्यापारियों को दे दिए जिसके बाद बाकी बचे रुपए जमा करने बैंक गए थे किंतु बैंक में कनेक्टिविटी ना होने के कारण रुपए नहीं जमा हो पाए जिसके बाद वह रुपए लेकर वापस जा रहे थे। वह जैसे ही बाराहपत्थर चौराहे पर सब्जी मार्केट में सब्जी लेने रुके इसी दौरान किसी उचक्के ने उनकी बाइक की डिग्री से रुपए से भरा थैला निकालकर फरार हो गया जिसके बाद पीड़ित ने बीसलपुर कोतवाली में तहरीर देकर उक्त उचक्के के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की पुलिस ने तहरीर लेने के बाद उचक्के की तलाश शुरू कर दी हैं।