05 Aug 2026
Breaking News Exclusive
चौमुखी विकास के लिए विधायक विवेक कुमार वर्मा ने मुख्यमंत्री व मंत्रियों को सौंपे मांग पत्र नायब तहसीलदार पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष से अभद्रता का आरोप, कार्यकर्ताओं में भारी रोष सर्पदंश से महिला की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर ससुराल वालों पर महिला को डीजल छिड़ककर जिंदा जलाने और फांसी लगाने की कोशिश का आरोप बरेली-गोला गोकर्णनाथ नई रेल लाइन के निर्माण की मांग ने पकड़ा जोर बाइक और थ्री-व्हीलर की भिड़ंत में तीन घायल, अस्पताल में भर्ती दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत में लेने की खबर से भड़के सपा कार्यकर्ता अवैध संबंधों में बाधा बनने पर पति को जहर देकर मारा, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पत्नी व प्रेमी को भेजा जेल सोनम वांगचुक की रिहाई और शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग विधायक से 3.5 लाख की रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रामलीला रोड से दबोचा

: कुर्मी महासभा ने मनाई सरदार पटेल की 150वीं जयंती  

Share:
पीलीभीत:-  अखंड भारत के शिल्पी भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती समारोह श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक द्वारा सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। अखंड भारत के शिल्पी भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वी जयंती समारोह नगर के ग्रीनलैंड बारात घर में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिराथू की विधायक पल्लवी पटेल के द्वारा सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पल्लवी पटेल ने कहा कि आज हम भारत की आजादी कि बात करते हैं सबसे बड़ा योगदान सरदार वल्लभ भाई पटेल का रहा उन्होंने किसी एक जाति विशेष के लिए योगदान नहीं दिया था उन्होंने सभी जाति धर्म के लिए काम किया था आज हमें उनके बताए रास्ते पर चलने का समय आ गया है कुर्मी समाज के लोग जब तक सरदार पटेल की कुर्बानी को याद नहीं करेंगे तब तक कल्याण होने वाला नहीं है। सभी लोग अपने-अपने घरों में सरदार पटेल का चित्र लगाएं जिससे हमेशा हमारे अंदर की आत्मा जगती रहे और उनकी कुर्बानी को याद किया जा सके इस मौके पर ग्राम पंचायत चंद्रपुरा के प्रधान हरपाल गंगवार को मुख्य अतिथि पल्लवी पटेल के द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया विशिष्ट अतिथि रोशन लाल वर्मा पूर्व विधायक तिलहर, शिवाजी शिक्षा निकेतन स्कूल के प्रबंधक मुरारी लाल गंगवार, सीएल गंगवार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा, संजीव कनौजिया समाजसेवी, डॉ रत्नेश गंगवार वरिष्ठ भाजपा नेता, मोहम्मद साबिर उर्फ गुल्लू पहलवान किसान नेता, राजाराम माथुर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भीम आर्मी, हरपाल सिंह लोधी प्रदेश कार्यकारी सदस्य समाजवादी पार्टी, प्रेम सागर पटेल प्रदेश अध्यक्ष आइबेफ, डॉ रजनीश गंगवार साहित्यकार, अंग्रेज सिंह, रामचंद्र कोरी ने अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम प्रताप गंगवार ने किया अध्यक्षता डॉक्टर डीपी गंगवार ने की कार्यक्रम के दौरान संजीव गंगवार, शिवकुमार पटेल महासचिव कुर्मी महासभा, गजेंद्र पटेल, भानु पटेल, अश्विनी गंगवार, संरक्षक छत्रपाल पटेल, जंग बहादुर पटेल, महेश पटेल मौजूद रहे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement