06 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

: कायजर कंट्रक्शन ने करोड़ों रुपए हड़पे

Share:
पीलीभीत जिले में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बमरोली रोड का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसका ठेका कायजर कंट्रक्शन को दिया गया है। जिसका प्लांट बीसलपुर तहसील के गांव बमरोली में स्थित है, वहां पर बीसलपुर नगर के एक व्यापारी ने रेता बजरी सप्लाई का कार्य इस कंपनी के लिए किया लेकिन इस कंपनी के ठेकेदार ने व्यापारी के करोड़ों रुपए हड़पे अब व्यापारी ने विभाग के मंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। बीसलपुर तहसील के गांव बमरोली में स्थित कायजर कंट्रक्शन के प्लांट पर बीते लंबे समय से बीसलपुर नगर के रहने वाले व्यापारी अभिषेक दीक्षित ने इस प्लांट पर करोड़ों रुपए का रोड निर्माण के लिए रेता बजरी पहुंचाया। रोड का निर्माण होने के बाद जब व्यापारी ने अपना रेता बजरी का रुपया मांगा तो ठेकेदार अवधेश यादव ने व्यापारी के साथ टालमटोल करनी शुरू कर दी, और फोन उठाने भी बंद कर दिए, व्यापारी का करोड़ों रुपए का भुगतान होने के कारण व्यापारी काफी आहत है। व्यापारी ने अब पीडब्ल्यूडी विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद से शिकायत की है। व्यापारी का कहना है। कि अगर ठेकेदार द्वारा हमको यह रुपए नहीं दिए गए तो हम परिवार सहित आत्महत्या कर लेंगे और जिम्मेदार कायजर कंट्रक्शन से संबंधित सभी लोग होंगे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement