06 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

: प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत न होने पर तहसील मे भूख हड़ताल शुरू

Share:
पीलीभीत:- विकासखंड क्षेत्र के ग्राम जल्लापुर में ग्राम प्रधान व सचिव द्वारा एक ग्रामीण को अपात्र ठहराते हुए उसका आवास मंजूर नहीं किया जिसको लेकर ग्रामीण ने परिवार सहित तहसील कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करते हुए ग्राम प्रधान तथा सचिव के विरुद्ध कार्यवाही की मांग उठाई है। बीसलपुर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम जल्लापुर निवासी श्यामा चरन ने उप जिलाधिकारी को संबोधित शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए कहा है कि उसकी आर्थिक स्थिति अत्यधिक कमजोर है वह भूमिहीन ग्रामीण है जिसको लेकर उसने विकास खंड कार्यालय में अपने आवास मंजूर कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था किंतु ग्राम प्रधान व सचिव ने अन्य ग्रामीण जिनके दो-दो मंजिल मकान बने हुए हैं सुविधा शुल्क लेकर उनके आवास मंजूर कर दिए किंतु उसका प्रधानमंत्री आवास अभी तक मंजूर नहीं किया गया जबकि वह गांव में पन्नी तानकर अपनी गुजर बसर अपने परिवार के साथ करने को मजबूर है ग्रामीण ने इस मामले की शिकायत तहसील समाधान दिवस तथा मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की है किंतु अभी तक इस मामले में कार्यवाही नहीं हो सकी है जिससे उसने परेशान होकर तहसील कार्यालय के समक्ष अपनी पत्नी व बच्चों सहित धरने पर बैठकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है ग्रामीण ने मांग उठाते हुए न्याय की मांग की है। बीसलपुर उप जिलाधिकारी नागेंद्र पांडे ने कहा है की उक्त ग्रामीण की जांच कराने के बाद यदि वह पत्र है तो उसे प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कराया जाएगा।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement