05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

: कटना पुल के पास हुई गौकशी, मुकदमा दर्ज

Share:

पीलीभीत:- दियोरिया कला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मानपुर के पास स्थित कटना नदी के पास लगने वाली सब्जी बाजार के पीछे खड़ी झाड़ियां में बीती रात गौकसो ने एक गाय ले जाकर उसे काट दिया। तथा उसका सारा मांस निकाल कर ले गए। गाय का सिर घटना स्थल से कुछ दूरी पर डाल दिया। जब कि अन्य अवशेष आसपास पड़े हुए पाए गए। कटना नदी पुल के पास अस्थाई रूप से सब्जी विक्रेता बैठकर अपनी सब्जी की बिक्री करते हैं। आज 3 बजे लगभग उन्होंने देखा कि कुछ कुत्ते पीछे की जमीन में खड़ी झाड़ियां में से हड्डियां लेकर बाहर आ रहे थे। इसी दौरान एक सब्जी विक्रेता पेशाब करने के लिए पीछे गया। तो उसने देखा कि वहां गाय का सिर तथा उसके अवशेष पड़े हुए हैं। उसने आकर अपने साथियों को बताया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना पाते ही पुलिस उपाधीक्षक प्रगति चौहान ने दियोरिया, बिलसंडा तथा बीसलपुर थानों की पुलिस को सूचना दी सूचना पाते ही तत्काल बड़ी संख्या में तीनों थानों की पुलिस के थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रगति चौहान भी मौके पर पहुंच गई। उनकी मौजूदगी में पुलिस कर्मियों ने देखा कि पीछे मैदान में खड़ी झाड़ियां में गोवंश के अवशेष पड़े हुए है। जबकि कुछ दूरी पर गाय का सिर भी पड़ा हुआ मिला । सूचना पर पशुपालन विभाग के डिप्टी सीवीओ डॉ जगदेव सिंह भी मौके पर पहुंच गए। और उन्होंने परीक्षण कर बताया कि गोवंश वयस्क था। इसके पश्चात घटनास्थल कोतवाली दियोरियां का होने पर थाना प्रभारी दिगंबर सिंह ने कार्यवाही पूर्ण करने के बाद जेसीबी मंगवाकर गड्डा खुदवा कर गाय के अवशेषों को कपड़े में रखवा कर गड्ढे में दबवा दिया। अचानक हुई इस घटना की खबर पाते ही हिंदू संगठन के लोग मौके पर पहुंच गए। दियोरिया कला कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों कि तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement