06 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

: चार पहिया वाहनों में जमकर हो रही घरेलू गैस सिलेंडर से गैस रिफिलिंग

Share:
पीलीभीत:- बीसलपुर कस्बा क्षेत्र में घरेलू गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी करके गाड़ियों में खुलेआम गैस भरी जा रही है। बड़े सिलिंडर से छोटे सिलिंडर में भी रिफलिंग का कार्य किया जा रहा। प्रशासन पहले के हादसों से सबक नहीं ले रहा है। बीसलपुर कस्बे में घरेलू गैस सिलिंडर से गैस रिफलिंग का अवैध धंधा जोरों पर है। कुछ लोग खुलेआम बाजार में गैस रिफलिंग की दुकान खोल कर बैठे हैं। तो कुछ लोग अपने घरों से ही कारों में एलपीजी गैस भर रहे हैं। ये लोग पांच किलो क्षमता वाले छोटे सिलेंडरों में भी रिफलिंग कर रहे हैं। काफी समय से यह अवैध धंधा खुलेआम चल रहा है। इस अवैध कारोबार पर जिला पूर्ति विभाग, पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है। घनी आबादी वाले मोहल्लों एवं बीच बाजार में हजारों लोगों की जान को जोखिम में डालकर खुले आम यह कार्य चल रहा है। छोटे सिलिंडर के साथ कारों में लगे एलपीजी सिलिंडरों को इनसे रिफिल किया जा रहा है जो कि कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं। पूर्व में जिले भर में अलग-अलग स्थानों पर हो चुकी हैं घटनाएं फिर भी सभी विभागों के अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं। अवैध रिफलिंग से पूर्व में जिले में कई घटनाएं हो चुकी हैं। इस समय पर बीसलपुर कस्बे के प्रमुख चौराहा ईदगाह चौराहा से शाहजहांपुर रोड पर चीनी मिल चौकी तक अलग अलग स्थानों पर कारों में घनी आबादी के बीच गैस रिफिलिंग का कारोबार चल रहा है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement