05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

: फॉरेंसिक टीम ने जमीन में गाड़े गए शिशु के शव का अवशेष किया बरामद 

Share:
पीलीभीत:- किशोरी के साथ दुष्कर्म कर गर्भपात कराने के बाद जमीन में गड्ढा खोदकर गाड़े गए शव के अवशेष को फॉरेंसिक टीम ने पुलिस क्षेत्राधिकार व प्रभारी निरीक्षक की मौजूदगी में बरामद कर लिया। बीसलपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली अनुसूचित जाति की किशोरी ने एक सप्ताह पूर्व कोतवाली में पंजीकृत कराई प्राथमिकी में आरोप लगाते हुए कहां था कि गांव के शादीशुदा युवक सतीश पुत्र रूपलाल ने उसे बहला फुसलाकर प्रेम जाल में फंसा लिया इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। वह गर्भवती हो गई तो उक्त ग्रामीण ने अपने साथियों की मदद से उसका गर्भपात करा दिया। आरोप लगाया की शिशु का शव गांव में गड्ढा खोदकर गडवा दिया। मामले की भनक जब किशोरी के पिता के लिए हुई। उन्होंने लोक लाज के कारण जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। इसके पश्चात किशोरी ने घटना की तहरीर विगत 24 अक्टूबर को कोतवाली पुलिस को दी। किशोरी की तहरीर को कोतवाली पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए, गांव निवासी सतीश कुमार, नीरज पत्नी सतीश कुमार, शिवानी तथा ओम सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत करने के पश्चात घेराबंदी कर सतीश को गिरफ्तार कर न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया था। पुलिस ने शनिवार को मुख्य आरोपी सतीश को न्यायालय से रिमांड पर लेकर कोतवाली लाई। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रगति चौहान व प्रभारी निरीक्षक संजीव शुक्ला ने नायब तहसीलदार अवधेश कुमार की मौजूदगी में जिला मुख्यालय से आई फॉरेंसिक टीम के साथ गांव पहुंचकर आरोपी युवक की निशान देहि पर गड्ढा खुदवाकर मृत शिशु के शव का कंकाल व अवशेष बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया। जिसे परीक्षण के लिए फोरेंसिक टीम अपनी प्रयोगशाला के लिए लेकर चली गई। पूछताछ के बाद आरोपी युवक को पुनः जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement