05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

: नगर पालिका परिषद बीसलपुर के नेतृत्व में फाइव आर इको सॉल्यूशंस का हुआ आयोजन

Share:
पीलीभीत:- नगर पालिका परिषद बीसलपुर के नेतृत्व में फाइव आर इको सॉल्यूशंस टीम के द्वारा, जन जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक गतिविधि का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वार्ड संख्या 3, 8, 11 एवं 13 में क्रमवार आयोजित किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग करने, घरेलू स्तर पर स्वच्छता बनाए रखने, सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग को समाप्त करने, तथा नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए प्रेरित किया गया। कलाकारों ने आकर्षक संवादों और अभिनय के माध्यम से स्वच्छता का संदेश आमजन तक पहुंचाया। स्थानीय नागरिकों, स्वच्छता कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया और अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को यह भी बताया गया कि स्वच्छता न केवल स्वास्थ्य से जुड़ी है, बल्कि यह हमारे समाज कि प्रगति और सम्मान से भी संबंधित है। नाटक के कलाकारों ने रंग-बिरंगे परिधानों में लोकशैली और आम भाषा का प्रयोग करते हुए नाटक प्रस्तुत किया, जिसे देखकर बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, बच्चे और युवा इकट्ठा हुए। नाटक के दौरान ढोलक वादन और जन-संवाद के ज़रिए लोगों को समझाया गया कि साफ-सफाई सिर्फ सरकार या सफाईकर्मियों की ज़िम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। अंत में सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया और स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आग्रह किया गया।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement