05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

: सुअर पालन के बाद कार्रवाई का डर दिखाकर व्यापारी से ठगे पांच करोड़ 

Share:
पीलीभीत-: सुअर पालन में मुनाफा बताकर जालसाज ने सर्राफा व्यापारी को जोड़ा। इसके बाद कार्रवाई का डर और कामकाज बताकर एक साल में करीब पांच करोड़ रुपये ठग लिए। जनप्रतिनिधियों पर और अधिकारियों को कार्रवाई रोकने के लिए रकम देने की बात कहकर दबाव बनाता रहा। कोतवाली पुलिस ने मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। बीसलपुर कोतवाली में दी गई तहरीर में मोहल्ला दुबे निवासी राजीव नाथ अग्रवाल पुत्र त्रिलोकी नाथ अग्रवाल ने बताया कि उनकी ईदगाह चौराहा पर सर्राफा की दुकान है। वर्ष 2017-18 में ग्राम नगीपुर अखौला के रहने वाले सुनील कुमार पुत्र भोलानाथ आए और सुअर फार्म खोलने व क्रय विक्रय करने की बात कही। निश्चित मुनाफे का आश्वासन दिया। इस पर सुनील को दो लाख रुपये नकद दे दिए और आरोपी ने काम शुरू कर दिया। पंद्रह बार में एक साल के भीतर करीब 40 लाख रुपये आरोपी ने लिए और तीन लाख रुपये मुनाफा दर्शाकर वापस भी किए। 2019 में सुनील ने कोविड काल में सुअर खरीद बिक्री बंद कर दी। फरवरी 2023 से पुन: इसी काम को करने के वायदे पर दो बार में दस लाख रुपये ले लिए। 2023 सितंबर में कहा कि रेलगाड़ी से सुअरों को बिक्री के लिए दीमापुर नागालैंड यूपी के सीतापुर से भेजना है। खर्चे के लिए बीस लाख रुपये ले लिए। इसके बाद चौदह अक्टूबर को ट्रेन में खराबी आने की बात कही और ये जानकारी दी गई कि माल वापस आया है। उसे कई जगह रखवाना होगा। इसके लिए चार लाख रुपये और ले लिए। जनवरी 2024 में सुनील ने कहा कि सुअरों के मरने और रखने में गंदगी फैल रही है। जिससे प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जा रही है। इसे रोकने के लिए फ़रवरी 2024 में प्रदेश सरकार के एक मंत्री का नाम लेते हुए उन्हें देने की बात कहकर 50 लाख रुपये ले लिए। फिर जून 2024 में पूर्व की भांति डराकर कमिश्नर, डीएम शाहजहांपुर के नाम पर 90 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद आरोपी उपमुख्यमंत्री को कार्रवाई से बचने के लिए देने के नाम पर 1.80 करोड़ रुपये मांगे, जोकि नहीं दिए। इस पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। आरोप है कि करीब पांच करोड़ रुपये नकद और ऑनलाइन ठगी की गई। डरा धमकाकर रंगदारी के तौर पर रकम वसूलता रहा। अभी भी उपमुख्यमंत्री का नाम लेकर 1.80 करोड़ रुपये आरोपी मांग रहा है। बीसलपुर कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपी नगीपुर अखौला गांव निवासी सुनील कुमार पुत्र भोलेनाथ पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना कराई जा रही है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement