06 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

: पारिवारिक जमीनी विवाद में हुई फायरिंग

Share:
पीलीभीत:- पारिवारिक जमीनी विवाद के चलते परिवार के ही लोगों में आज शुक्रवार को रात लगभग 9:00 बजे लड़ाई झगड़ा शुरू हो गया। लड़ाई झगड़ा इस स्थिति में पहुंच गया कि दोनों तरफ से लाठी डंडों व धारदार हथियारों सहित गोलीबारी की गई, जिसमें आठ लोग घायल हुए और एक को गोली लगी है। सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंची और उसने सभी घायलों को बीसलपुर सीएचसी भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी है।   बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलैदा गौटिया में पारिवारिक जमीनी विवाद के चलते परिवार के ही लोगों में लड़ाई झगड़ा शुरू हो गया। झगड़ा इस हद तक बढ़ गया कि परिवार के ही दोनों पक्षों ने लाठी डंडा व धारदार हथियारों सहित गोलीबारी शुरू कर दी। जिसमें कौशल कुमार पुत्र गयादीन के पैर की जांघ में गोली लगी जिससे वह मौके पर गिर गया। वही इस लड़ाई झगड़े में भीमसेन के पुत्र सुभाष चंद्र, कमलेश, अरविंद व गयादीन सहित दूसरे पक्ष के राम भरोसे के पुत्र मनीष, जोगिंदर, महिपाल व अनिल भी घायल हुए हैं। जिनको आनन फानन में बीसलपुर कोतवाली पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया है। जहां पर डॉक्टरों ने गंभीर घायलों को तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर घायलों का उपचार शुरू कर दिया है। बीसलपुर कोतवाली पुलिस ने इस पूरे मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement