17 Apr 2026
Breaking News Exclusive
400 बीघा गेहूं की नरई जली, किसानों का भारी नुक़सान स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को वितरित की गई निशुल्क पुस्तकें दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हुई मौत गौरव बने वाणिज्य कर अधिकारी युवक ने किशोरी को बहाने से बुलाकर अपने घर में किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज डीएम ने 30 लाख रुपये खाते में आने के मामले में टीम गठित कर जांच कराई शुरू जीएसटी टीम ने सरिया सीमेंट व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर मारे छापे चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार, 5 इंजन और 2 मोटरसाइकिल बरामद रसोई गैस सिलेंडर बुक कराने को उमड़े उपभोक्ता ब्लाक परिसर में समारोह आयोजित कर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी

: राज्य मंत्री के गृह जनपद में 3 महीने से धरने पर बैठे किसान

Share:
बीसलपुर किसान सहकारी चीनी मिल से संम्बंद्ध किसान अपना गन्ना किसान सहकारी चीनीमिल को नहीं देना चाहते हैं। किसानों का गन्ना खेत में खड़ा हुआ है गन्ना प्रशासन 90 दिन बीत जाने के बाद भी निगोही डालमियां शुगर मिल से बेनीपुर गन्ना क्रय केंद्र के गन्ना कृषकों को सम्बद्ध नहीं करा रहा जिससे किसानों में भारी रोष व्याप्त है किसान बीसलपुर सहकारी चीनी मिल को अपना गन्ना आपूर्ति नहीं करना चाहते हैं क्योंकि किसान सहकारी चीनी मिल आये दिन बंद रहती है और उनका गन्ना खेतों में काफी समय तक खडा रहता है जिससे वह दूसरी फसल भी खेतों में पैदा नहीं कर पाते हैं और किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान भी बहुत देर से हो पाता है किसानों को आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ता है धरने पर बैठे गन्ना कृषकों ने मुख्यमंत्री स्तर तक शिकायती पत्र भेज चुके हैं उन्हें केवल कोरा अश्वासन ही मिलाता रहा है किंतु 90 दिन बीत जाने के बाद भी समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। किसानों का कहना है कि उनका सरकार की ओर से विश्वास उठता जा रहा है। जबकि जनपद पीलीभीत के ही गन्ना राज्यमंत्री हैं फिर भी किसानों की समस्या का बार-बार अनुरोध करने के बाद भी हल नहीं हो रहा है। किसान भी अपनी एक ही जिद पर अडे हुए हैं कि उनका गन्ना डालमियां शुगर मिल निगोही को आपूर्ति कराया जाना चाहिए। धरना व क्रमिक अनशन करने वालों में प्रमुख जगदंबा प्रसाद गंगवार, रमेश चंद्र गंगवार, विजय पाल गंगवार व सहयोग में पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामप्रताप गंगवार, सुमित गंगवार, प्रेमप्रकाश गंगवार, ओमप्रकाश, जसकरन, भागीरथ, रमेशचंद्र, सत्यपाल, प्रमोद कुमार, रामासरे, देवेंद्र कुमार, छदम्मी लाल, अजय कुमार, सर्वेश कुमार, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement