05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

: ईंट से कुचल कुचल कर बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट

Share:
पीलीभीत:- बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में दबंग द्वारा की जा रही गाली गलौज का विरोध करना एक बुजुर्ग को भारी पड़ गया, दबंग ने ईट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्याकर दी, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक बीसलपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले परसिया गांव के रहने वाले 60 वर्षीय ढाकन लाल सोमवार रात खाना खाने के बाद नहर के पास बनी पशु शाला में सोने जा रहे थे इस दौरान रास्ते में उन्हें गांव का रहने वाला रामपाल उर्फ पप्पू मिला, रामपाल शराब के नशे में गाली गलौज कर रहा था जब ढाकन लाल ने इसका विरोध किया तो आरोपी हमलावर हो गया और बुजुर्ग पर ईंट से एक के बाद एक कई बार किए। ईट के हमले से बुजुर्ग ढाकन लाल के मुंह और चेहरे पर गंभीर चोटे आई और वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े कुछ देर बाद उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। रास्ते से गुजर रहे अन्य ग्रामीणों ने जब मृतक बुजुर्ग को मौके पर पड़ा देखा तो पूरे मामले की सूचना पुलिस और मृतक के परिजनों को दी परिजन मौके पर पहुंचे तो बुजुर्ग को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया, घटना स्थल पर पहुंची पुलिस टीम में फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य संकलन करने के बाद मृतक की डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है प्रारंभिक जांच में बुजुर्ग की हत्या गाली गलौज के विवाद में किए जाने की बात निकल कर सामने आई है। बीसलपुर थाना अध्यक्ष संजीव शुक्ला ने बताया है बुजुर्ग की हत्या की गई है मामले में आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement