05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

: बाढ़ में कटा नरई पुलिया के पास दियोरिया पूरनपुर रोड

Share:

पीलीभीत :- दियोरिया पूरनपुर रोड बाढ़ में नरई पुलिया के पास कट जाने से चार पहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है सिर्फ बाइक सवार ही जैसे तैसे बड़ी मुश्किल से निकल रहे हैं।

दियोरिया पूरनपुर रोड टाइगर रिजर्व जंगल के अंदर से गुजर रहा है दियोरिया से हरदोई ब्रांच नहर तक लगभग नौ किलोमीटर मार्ग पर दोनों तरफ घना जंगल है यहां से गुजरने वाले राहगीरों को हर समय जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है लेकिन पूरनपुर के लिए सीधा रास्ता होने की वजह से सैकड़ों यात्री इस रास्ते पर सफर करते हैं पिछले साल ही इस सड़क मार्ग का दुबारा निर्माण किया गया था जिसमें निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को लेकर तमाम खबरें मीडिया की सुर्खियां बनी लेकिन निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की हकीकत तब सामने आई जब बारिश के समय खन्नौत नदी में आई बाढ़ से नरई पुलिया के पास सड़क का एक हिस्सा पूरी तरह बह गया जिससे चार पहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है बाइक सवार अपनी जान जोखिम में डालकर इस सड़क मार्ग पर सफर करने को विवश हैं क्योंकि दियोरिया से पूरनपुर जाने का कोई और वैकल्पिक रास्ता नहीं है यहां से पूरनपुर की दूरी सिर्फ तीस किलोमीटर है जबकि जरा कोठी होते हुए लगभग पचास किलोमीटर लंबा रास्ता तय करना पड़ता है टाइगर रिजर्व जंगल के अंदर सड़क खराब होने से हमेशा राहगीरों को जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है वन विभाग सूत्रों के अनुसार बाघों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हुई है ऐसे में जंगल के अंदर कटे हुए सड़क मार्ग पर सफर करना खतरे से खाली नहीं है। इस सड़क मार्ग का निर्माण प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया गया है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement