06 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

: बाढ पीड़ितों को फसलों का दिलाया जाएगा मुआवजा- जितिन प्रसाद

Share:

पीलीभीत:- केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहां है कि बाढ़ पीड़ितों को उनकी खराब हुई फसलों का मुआवजा दिलाया जाएगा। नदियों के किनारे बसे ग्रामों की सुरक्षा को उठाई जाएंगे प्रभावी कदम। सांसद ने बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हीरापुरदुही में देवहा नदी में आई बाढ़ से फसलों की हुई क्षति का जायजा लेने के बाद आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र में पिछले दिनों आई बाढ़ से ग्रामीणों को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। फसलों को काफी क्षति हुई है। उनके निर्देश पर प्रशासन द्वारा बाढ़पीड़ितों की मदद के लिए प्रभावी कदम उठाएगा। बाढ़ का पानी घट गया है। कई ग्रामों की सड़कें व पुलिया उखड़ गई है। उनका सर्वे करा निर्माण कराया जाएगा। राजस्व टीमों से ग्रामों में जाकर बाढ़पीड़ितों को राशन सामग्री वितरित करवाई जा रही है। इस कार्य में किसी भी तरह का पक्षपात नहीं हो रहा है।

बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक विवेक वर्मा व पार्टी के कार्यकर्ता राहत वितरण में प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं। फिर भी यदि कोई बाढ़ पीड़ित मदद से वंचित रह गया हो तो उनसे संपर्क कर सकता है। उन्होंने कहा कि देवाहा नदी के किनारे बसे ग्रामों की सुरक्षा को लेकर शासन व प्रशासन पूरी तरह से गंभीर है। नदी से हो रहे काटन को रोकने के लिए भी प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने एसडीएम नागेंद्र पांडे को बाढ़ से फसलों की हुई क्षति का सर्वे करवाने, जल भराव वाले स्थानो पर कीटनाशक दवा का छिड़काव करवाई जाने सहित कई आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यचिकित्सा अधिकारी डॉ आलोक कुमार को बाढ प्रभावित ग्रामों में स्वास्थ्य शिविर लगवा कर दावाओ का वितरण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी व उनका निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। संचालन किसान नेता देव स्वरूप पटेल कर रहे थे। इस मौके पर विधायक विवेक वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, भाजपा नेता डॉक्टर रत्नेश गंगवार, भाजपा नेता नितिन पाठक, किसान नेता देव स्वरूप पटेल, ब्लॉक प्रमुख अशोक शर्मा, शरद पाल सिंह, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठक के जिला संयोजक मनोज गुप्ता, किसान सहकारी चीनी मिल के उपसभापति नरेश चंद्र शर्मा, जिला पंचायत सदस्य रेनू राज, डॉ प्रतिमेश भारद्वाज, रामदास पाठक, हरिशंकर श्रीवास्तव, जिला पंचायत सदस्य शिव स्वरूप सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। साथ ही साथ केंद्रीयमंत्री ने ग्राम टुहलिया में बाढ से फसलों की हुई क्षति का भी जायजा लिया।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement