06 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

: खाद्य सुरक्षा टीम व अधिवक्ताओं में हुई नोक झोक

Share:
पीलीभीत:- प्रगतिशील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ने शिकायत करते हुए कहा था की नगर में मुख्य बाजार स्थित एक मिष्ठान भंडार की दुकान पर गुणवत्ता रहित मिठाइयां लोगों को बिक्री की जा रही है जिसका संज्ञान लेते हुए जनपद के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने अपनी टीम के साथ आज दुकान पर पहुंचे किंतु अधिवक्ताओं ने आज मिठाई विक्रेता का सैंपल भरवाने से यह कहकर मना कर दिया की टीम द्वारा मिष्ठान विक्रेता को पूर्व में ही सैंपल भरने की सूचना दे दी गई है और टीम ने गुणवत्ता रहित मिठाइयों को वहां से हटवा दिया है। बीसलपुर प्रगतिशील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष आशुतोष शुक्ला ने नगर के मुख्य बाजार स्थित निर्मल मिष्ठान भंडार की दुकान पर मानक के अनुरूप मिठाइयों की गुणवत्ता न होने का आरोप लगाते हुए खाद्य विभाग को इस मामले की शिकायत करते हुए मिठाई की गुणवत्ता की जांच करने की मांग की थी आज बृहस्पतिवार को जनपद के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपनी टीम में खाद्य निरीक्षक सतीश कुमार तथा तेज बहादुर सिंह को साथ लेकर उक्त मिठाई की दुकान पर मिठाइयों की गुणवत्ता परखने के लिए पहुंचे उन्होंने वहां पहुंचने के बाद शिकायतकर्ता आशुतोष शुक्ला एडवोकेट को दुकान पर बुलाया इसके पश्चात आशुतोष अपने अन्य एक दर्जन से अधिक अधिवक्ताओं के साथ निर्मल मिष्ठान भंडार पर पहुंच गए और उन्होंने वहां पहुंचकर देखा कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम वहां पहले से ही मौजूद थी इसके वाद अधिवक्ताओं ने खाद्य सुरक्षा टीम से सैंपल लेने से मना कर दिया उनका आरोप था कि खाद्य सुरक्षा टीम ने मिष्ठान भंडार के कार्यकर्ता बबलू से संपर्क कर उन मिठाइयों को वहां से पहले ही हटवा दिया जो गुणवत्ता पूर्ण नहीं थी इस मामले को लेकर अधिवक्ताओं तथा खाद सुरक्षा टीम में काफी देर तक मिष्ठान भंडार पर नोंक झोंक होती रही इसी दौरान भाजपा नेता व नगर पालिका अध्यक्ष पति अमन जयसवाल उर्फ निक्की मौके पर पहुंच गए और उन्होंने अधिवक्ताओं को काफी समझा बूझकर शांत किया तथा इसके बाद अधिवक्ताओं की मर्जी के अनुसार ही अचानक सैंपल लेने की बात भी निश्चित हो गई तब कहीं जाकर अधिवक्ता शांत हुए इसके पश्चात खाद्य सुरक्षा टीम मिष्ठान भंडार से सैंपल लिए बगैर ही वहां से चली गई इस मौके पर अधिवक्ता अजय कश्यप, रवी मोहन सक्सेना, मुनीष जयसवाल, मुकेश शुक्ला, अमित दीक्षित, उमेश चंद्र, सियाराम माथुर ,ओम माथुर, सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया की पीड़ित पक्ष शिकायत कर्ता नमूना करने पर आज बृहस्पतिवार को सहमत नहीं थे वह किसी अन्य दिवस पर सूचना देकर नमूना कराएंगे तभी सैंपल लिया जाएगा।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement