05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

: सिविल इंजीनियर पर कर्मचारियों ने अभद्रता के लगाए आरोप

Share:

पीलीभीत:- बीसलपुर किसान सहकारी चीनी मिल के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने मिल के सिविल इंजीनियर विनोद कुमार तिवारी पर आरोप लगाते हुए, चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक को दिए गए ज्ञापन में कहा है। कि चीनी मिल में कार्यरत सिविल इंजीनियर विनोद कुमार तिवारी आए दिन संविदा मिल कर्मचारियों से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए अभद्रता करते हैं। चीनी मिल में ठीक से साफ सफाई न होने के कारण परिसर में जल भराव की समस्या बनी रहती है। जिससे कार्य प्रभावित होता है। आज बृहस्पतिवार को उनके द्वारा श्याम बहादुर शर्मा दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के साथ उक्त इंजीनियर ने गाली गलौज करते हुए अभद्रता का व्यवहार किया। उक्त सिविल इंजीनियर विनोद कुमार तिवारी पर कार्यवाही करते हुए चीनी मिल से निकालने की कार्यवाही पूर्ण करें। और उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कराई जाए। ज्ञापन देने वालों में श्याम बहादुर शर्मा, उमेश कुमार, सर्वेश कुमार, मनोज कुमार, रजनीश, कपिल, सोमपाल, करन सिंह, सहित बड़ी संख्या में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी मौजूद थे।

सिविल इंजीनियर विनोद कुमार तिवारी का कहना है, कि उन्होंने दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के साथ किसी भी तरह की अभद्रता का व्यवहार नहीं किया है। उनके विरुद्ध लगाए गए आरोप निराधार है ।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement