06 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

: इको कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Share:
पीलीभीत - बीसलपुर बरेली रोड पर देर रात्रि इको कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई वहीं मृतक के शव की पुलिस ने कार्रवाई पूर्ण करने के बाद पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नवदिया भगत निवासी त्रिलोकी नाथ पुत्र यादराम उम्र 25 वर्ष बृहस्पतिवार की शाम 6:00 बजे बीसलपुर रामलीला मेले में रावण वध लीला देखने आया था वह लीला देखने के बाद बाइक द्वारा वापस अपने गांव जा रहा था वह जैसे ही बीसलपुर बरेली रोड पर स्थित ग्राम मंडरा सुमन गांव के पास पहुंचा वैसे ही विपरीत दिशा से आ रही इको कार से उसकी बाइक टकरा गई टक्कर लगते ही बाइक सवार युवक रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया घायल युवक को 108 एंबुलेंस से बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया वहीं घटना की सूचना परिवार वालों को मिलते ही परिवार वाले बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां पर परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है वही सीएचसी पहुंची पुलिस ने युवक के शव की कार्यवाही पूर्ण करने के बाद पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है वहीं बताया जा रहा है मृतक का विवाह लगभग डेढ़ साल पहले प्रीति के साथ हुआ था पति की मौत की सूचना मिलते ही पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है वही टक्कर मारकर इको कार चालक मौके से फरार हो गया फिलहाल पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement