07 Aug 2026
Breaking News Exclusive
चौमुखी विकास के लिए विधायक विवेक कुमार वर्मा ने मुख्यमंत्री व मंत्रियों को सौंपे मांग पत्र नायब तहसीलदार पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष से अभद्रता का आरोप, कार्यकर्ताओं में भारी रोष सर्पदंश से महिला की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर ससुराल वालों पर महिला को डीजल छिड़ककर जिंदा जलाने और फांसी लगाने की कोशिश का आरोप बरेली-गोला गोकर्णनाथ नई रेल लाइन के निर्माण की मांग ने पकड़ा जोर बाइक और थ्री-व्हीलर की भिड़ंत में तीन घायल, अस्पताल में भर्ती दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत में लेने की खबर से भड़के सपा कार्यकर्ता अवैध संबंधों में बाधा बनने पर पति को जहर देकर मारा, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पत्नी व प्रेमी को भेजा जेल सोनम वांगचुक की रिहाई और शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग विधायक से 3.5 लाख की रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रामलीला रोड से दबोचा

: तमंचे के बल पर बाइक सवारों ने महिला से जेवर नगदी लूटी

Share:

पीलीभीत:- बरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया मंडन निवासी खेमकरन का पुत्र दिनेश कश्यप अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी को बाइक पर बैठाकर नगर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद स्थित अपनी ससुराल आ रहा था। पीलीभीत मार्ग पर बाढ़ का पानी भरा होने के कारण वह गांव से होता हुआ बीसलपुर आ रहा था। उसकी बाइक जैसे ही ग्राम गागूपुर पुलिया के पास पहुंची। तभी दिनेश कश्यप ने अपनी बाइक रोककर वहां चबूतरे पर बैठे। तीन लोगों से बीसलपुर जाने वाले रास्ते के बारे में पूछा। इसके बाद उन्होंने पति पत्नी को बीसलपुर जाने का रास्ता बता दिया। दिनेश जैसे ही अपनी बाइक से अपनी पत्नी को लेकर आगे बढ़े वैसे ही लगभग आधा किलोमीटर चलने के बाद तीनों लोगों ने मोटरसाइकिल पर सवार होकर उसे रास्ते में रोक लिया। आरोप है तीन लोगों में से एक व्यक्ति ने तमंचा निकाल लिया और तमंचे के बल पर महिला के कुंडल ,मंगलसूत्र तथा चांदी का बिछुआ छीन लिया इसके बाद उन्होंने पर्स में रखें रुपए तथा मोबाइल भी छीन ले गए तथा उन्होंने दिनेश कश्यप की बाइक की चाबी निकाल कर उसे दिखाकर काफी दूर फेंक दी जिससे वह उनका पीछा न कर सके। इसके बाद लुटेरे मौके से भाग गए। दंपति ने लगभग 5:15 बजे कोतवाली बीसलपुर पुलिस को फोन किया। सूचना पाते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। और उन्होंने घटना के बारे में जानकारी करने के बाद उक्त लोगों की तलाश करना शुरू कर दी है। इसी समय घटनास्थल से कुछ दूरी पर पड़ा हुआ लक्ष्मी देवी का मंगलसूत्र पुलिस को मिल गया। घटना की सूचना जिला मुख्यालय पर पहुंचते ही एस ओ जी टीम भी मौके पर पहुंच गई और उन्होंने उक्त लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला ने बताया की घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज तलाशे जा रहे हैं । शीघ्र इस घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। घटना की तहरीर दिनेश कश्यप ने कोतवाली पुलिस को दे दी है।समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी पंजीकृत नहीं हो सकी थी।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement