: बाइक सवार चाचा भतीजे को चार पहिया वाहन ने कुचला, मौत
JS News 24
/
Fri, Mar 3, 2023
/
Post views : 177
बरेली जनपद के थाना क्योलड़िया क्षेत्र के गांव अब्दुल्ला निवासी ओम प्रकाश अपने चाचा राजाराम के साथ बाइक पर सवार होकर बीसलपुर से लगभग आठ बजे अपने गांव वापस जा रहे थे उनकी बाइक जैसे ही पीलीभीत मार्ग स्थित पतरसिया गांव के समीप पहुंची वैसे ही किसी अज्ञात चार पहिया वाहन द्वारा उनकी बाइक में जबरदस्त टक्कर मार देने के बाद उन्हें कुचलते हुए वाहन मौके से फरार हो गया जिसके बाद राजाराम 70 वर्ष तथा उनके भतीजे ओमप्रकाश 45 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा बरखेड़ा थाने की पुलिस को देने के बाद थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और मृतकों के पास से निकले उनके आधार कार्ड के आधार पर उनके परिवार वालों को सूचना दी जिसके बाद वह मौके पर पहुंच गए और उनके पहुंचने के बाद पुलिस ने कार्यवाही पूर्ण करते हुए दोनों शवों को सील करने के बाद उन्हें पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है चाचा भतीजे की मौत की सूचना मिलते ही उनके स्वजनों में चीत्कार मच गया।