05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

: दूसरे जिले से आ रहे धान की ट्रैक्टर ट्रालीयों को भाकियू कार्यकर्ताओं ने रोका 

Share:
बिलसंडा:-  रविवार को किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बताया कि पिछले कई दिनों से लगातार गैर जनपद से बड़ी संख्या में धान से भरे ट्राला नगर के कई मीलों पर अपना धान विक्री कर रहे है। इसकी बजह से क्षेत्र के किसानों का धान मील बाले कम दाम पर खरीद रहे है। तो कुछ धान खरीद से ही मना कर रहे है। इसी को लेकर रविवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन और किसान मजदूर संगठन भानू गुट के सभी कार्यकर्ताओं ने रविवार की सुबह गैर जनपद की ओर से आ रहे हैं धान से भरे ट्रालो को गांव बमरोली के एक पेट्रोल पंप के समीप रोक लिया। ट्रालो के रोकने की सूचना मंडी सचिव को दी। मौके पर मंडी सचिव नाजिम और करेली एसओ मय फोर्स से मौके पर पहुँच कर किसानों से वार्ता कर समझाने का प्रयास किया। इसी बीच किसानों और पुलिस के बीच नोंक झोंक भी हो गई। किसानों के द्वारा मंडी सचिव के विरुद्ध मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए । इसके बाद मंडी सचिव ने सभी चालको के बयान दर्ज किए। इसके बाद किसान शांत हुए। किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी संबोधित ज्ञापन मंडी सचिव से कार्रवाई की मांग की इसके बाद मंडी सचिव सभी ट्रालो को मंडी बीसलपुर ले गए। ज्ञापन देने वालों में प्रेम सागर पटेल, अंग्रेज सिंह, नमित दीक्षित, मनोज दीक्षित, अभिषेक शुक्ला, बिट्टू सिंह आदि लोग थे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement