05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

: एडीएम ने सीएमओ तथा एसडीएम के साथ ग्राम रसिया खानपुर का किया निरीक्षण 

Share:
बीसलपुर- विकासखंड क्षेत्र के ग्राम रसिया खानपुर में 15 दिनों से गांव में फैले बुखार से पीड़ित दर्जनों परिवार के लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आलोक कुमार के निर्देश पर दो दिनों से स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर तथा अन्य कर्मचारी गांव में कैंप करके बुखार से पीड़ित लोगों का सैंपल लेने के बाद उनकी स्लाइड बनाकर बुखार का कारण पता कर रहे हैं। जिसमें अभी तक 120 से अधिक लोगों का ब्लड सैंपल लिया जा चुका है। सैंपल में कोई भी व्यक्ति डेंगू व मलेरिया से पीड़ित नहीं पाया गया़ आज दोपहर बाद अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रितु पुनिया एसडीएम नागेंद्र पांडे के साथ गांव रसिया खानपुर पहुंची और उन्होंने ग्राम वासियों से उनके हाल-चाल पता किए। उसके पश्चात उन्होंने गांव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गांव में अधिक गंदगी पाए जाने पर ग्राम प्रधान रशीद मियां तथा सचिव जाकिर अली से कड़ी नाराजगी व्यक्त की। इसके पश्चात उन्होंने सार्वजनिक शौचालय देखा। जहां शौचालय की स्थिति खराब होने पर उन्होंने सचिव जाकिर अली की फटकार लगाई। अपर जिलाधिकारी ने प्रधान की शिकायत पर आंगनवाड़ी केंद्र परिसर में पड़ी गंदगी तथा ग्रामीणों द्वारा किये गए अतिक्रमण को तत्काल सचिव को हटाने के आदेश दिए साथ-साथ एसडीएम नागेंद्र पांडे से उनके विरुद्ध कार्यवाही को भी कहा। उन्होंने गांव में स्थित पंचायत सचिवालय का भी निरीक्षण किया। तथा पंचायत भवन देखकर संतोष व्यक्त किया।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement