05 Aug 2026
Breaking News Exclusive
चौमुखी विकास के लिए विधायक विवेक कुमार वर्मा ने मुख्यमंत्री व मंत्रियों को सौंपे मांग पत्र नायब तहसीलदार पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष से अभद्रता का आरोप, कार्यकर्ताओं में भारी रोष सर्पदंश से महिला की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर ससुराल वालों पर महिला को डीजल छिड़ककर जिंदा जलाने और फांसी लगाने की कोशिश का आरोप बरेली-गोला गोकर्णनाथ नई रेल लाइन के निर्माण की मांग ने पकड़ा जोर बाइक और थ्री-व्हीलर की भिड़ंत में तीन घायल, अस्पताल में भर्ती दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत में लेने की खबर से भड़के सपा कार्यकर्ता अवैध संबंधों में बाधा बनने पर पति को जहर देकर मारा, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पत्नी व प्रेमी को भेजा जेल सोनम वांगचुक की रिहाई और शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग विधायक से 3.5 लाख की रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रामलीला रोड से दबोचा

: खंड शिक्षा अधिकारी को कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

Share:

पीलीभीत:- भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ किसान नेता संचित दीक्षित के नेतृत्व में खंड शिक्षा अधिकारी डॉक्टर हर्षित शर्मा को सौंपे गए ज्ञापन में कहां है। कि नगर के आर बी एल पब्लिक स्कूल प्रबंधन द्वारा फीस के संबंध में बच्चों को शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न का शिकार बनाया जा रहा है। जिन छात्रों की फीस जमा नहीं हो पाई है। उन्हें लगातार काफी काफी देर तक कक्षा के बाहर निकाल दिया जाता है। यह कृत्य न केवल अमानवीय है। बल्कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम एवं बच्चों के मौलिक अधिकारों का भी उल्लंघन है। ऐसा प्रतीत होता है, कि विद्यालय के नाम से व्यापार किया जा रहा है।ज्यादातर विद्यालय में छात्रों के आने जाने के साधनों में बगैर मानक के वाहन फर्राटे भर रहे हैं। जिससे छात्रों के जीवन में खुलेआम खिलवाड़ किया जा रहा है। किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने विद्यालय की गतिविधियों की उच्च स्तरीय जांच कराई जाने, दोषी प्रधानाचार्य एवं स्टाफ के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए, विद्यालय के मानक के अनुसार यातायात का साधन रखें जाए, साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए, कि विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक कल्याण की रक्षा हेतु ठोस कदम उठाया जाए। इन मांगों पर यदि कार्रवाई नहीं होती है। तो किसान यूनियन अर्धनग्न होकर धरना प्रदर्शन विद्यालय के समक्ष करने को मजबूर होगी 

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement