05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

: पीलीभीत शाहजहांपुर हाइवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा

Share:
पीलीभीत:- पीलीभीत जिले के गाँव रोहनिया के निकट आमने-सामने ट्रक की टक्कर में एक ट्रक चालक की मौत हो गई सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।    बीसलपुर शाहजहांपुर रोड पर स्थित गांव चठिया के निकट रविवार सुबह आमने-सामने से दो ट्रकों में जबरदस्त टक्कर हो गई जिसके चलते एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए बीसलपुर समुदाय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहाँ उपचार के दौरान डॉक्टर ने ट्रक चालक साजिद हुसैन को मृत घोषित कर दिया बताया जा रहा है। कि ट्रक चालक साजिद हुसैन पुत्र इरशाद हुसैन 25 वर्षीय निवासी रसिया खानपुर थाना बीसलपुर सुबह करीब 3:30 बीसलपुर से निगोही अपने ट्रक पर गिट्टी लेकर जा रहा था उसी दौरान जैसे ही गांव चठिया के निकट पहुंचा तभी विपरीत दिशा से ट्रक चालक रेहान पुत्र एहसान गाँव नगली थाना पखवाड़ा जनपद मुरादाबाद ट्रक लेकर आ रहा था और दोनों ट्रकों में जबरदस्त टक्कर हो गई जिसमें साजिद हुसैन की उपचार के दौरान मौत हो गई वहीं दूसरा ट्रक चालक रेहान मौके से फरार हो गया फिलहाल पुलिस ने दोनों ट्रकों को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी सूचना मिलते ही परिजन के घर में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement