06 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

: भैंस नहलाने गए युवक का नदी में तैरता मिला शव

Share:

पीलीभीत:- दियोरिया कला कोतवाली क्षेत्र में अपनी भैंस नहलाने नदी पर गये ग्रामीण का शव नदी में तैरता हुआ देखा गया जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव को नदी से बाहर निकाला। शव बरामद होने की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गई।

गांव जगतपुर निवासी भगवान दास का पुत्र संजीव कुमार उम्र 21 वर्ष गुरुवार दस बजे अपने घर से भैंस नहलाने माला नदी पर गया था अचानक संजीव कुमार गहरे पानी में चला गया घटना की सूचना मिलते ही तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी सूचना मिलते ही दियोरिया कोतवाली से प्रभारी निरीक्षक दिगंबर सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक को ढूंढ़ने का प्रयास किया लेकिन नदी में पानी अधिक होने से सफलता नहीं मिली सूचना मिलते ही एनडीआरएफ टीम भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया गया लेकिन शाम तक कोई पता नहीं चला परिवार के लोग गमगीन माहौल में घर चले गए दोपहर दो बजे उधर से गुजर रहे राहगीरों ने नदी में शव को तैरते देख गांव में सूचना दी सूचना मिलते ही तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है उधर घटना को लेकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है मृतक की मां सोमवती का रो रोकर बुरा हाल है मृतक चार भाई बहन था जिसमें संजीव कुमार सबसे छोटा था और अभी तक उसकी शादी नहीं हुई है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement