: डेढ़ करोड़ से अधिक में निलाम हुई 9 दुकानें
JS News 24
/
Tue, Nov 12, 2024
/
Post views : 72
पीलीभीत:- पीलीभीत जिले कि बीसलपुर नगर पालिका परिषद में पूर्व घोषित कार्यक्रम के अन्तर्गत आज मंगलवार को सुबह 10 बजे से 14 दुकानों कि खुली निलामी प्रकिया प्रारम्भ कि गई जिसमें 9 दुकानों पर सर्वोच्च बोलीदाताओं के द्वारा एक करोड़ पचास लाख बीस हजार रुपए कि बोली लगाई गई है। सभी सर्वोच्च बोलीदाताओं को एक सप्ताह के अन्दर अपनी धनराशि जमा करनी होगी नहीं तो द्वितीय बोलीदाताओं को मौका दिया जाएगा।
बीसलपुर नगर पालिका परिषद में आज मंगलवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के अन्तर्गत 14 दुकानों कि निलामी प्रकिया पालिकाध्यक्ष शशि अमन जयसवाल कि अध्यक्षता में प्रारम्भ कि गई जिसमें दुकान संख्या 4 पर सर्वोच्च बोलीदाता नईम ने 885000, दुकान संख्या 6 पर रीता गुप्ता ने 1400000, दुकान संख्या 7 पर तृप्ति अग्रवाल ने 2490000, दुकान संख्या 8 पर आयुष अग्रवाल ने 1600000, दुकान संख्या 9 पर शोएब खां ने 2200000, दुकान संख्या 10 पर सुनील कुमार ने 1450000, दुकान संख्या 12 पर अंकित मिश्रा ने 1460000, दुकान संख्या 13 पर संकेत गुप्ता ने 1460000, दुकान संख्या 14 पर रविता गुप्ता ने 2075000 बोली लगाई है। कुल 9 दुकानों पर एक करोड़ पचास लाख बीस हजार रुपए कि नीलामी लगाई गयी है शेष बची 5 दुकानों पर आज शाम 4 बजे निलामी प्रकिया प्रारम्भ कि जाएगी अगर फिर भी दुकानों का आवंटन नहीं हो पाता है तो 14 नवम्बर को सुबह 10 बजे निलामी शुरू कि जाएगी अभी तक हुई 9 दुकानों के सर्वोच्च बोलीदाताओं को 7 दिनों के अन्दर अपनी धनराशि नगर पालिका परिषद में जमा करनी होगी अगर नहीं कि तो द्वितीय बोलीदाताओं को मौका दिया जाएगा। निलामी प्रकिया निश्पच हो इस को लेकर विषेश ध्यान दिया गया अब तक कि पूरी निलामी प्रकिया कैमरे कि मौजूदगी में सम्पन्न कराई गई है इस मौके पर निलामी में सचिव अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बीसलपुर, सदस्य वार्ड मेंबर रामपाल, अनुपम मित्तल, नरेंद्र सहित पालिकाध्यक्ष पति अमन जयसवाल व सभासद पति सहित सैकड़ों कि संख्या में बोलीदाता व लोग मौजूद रहे।