05 Aug 2026
Breaking News Exclusive
चौमुखी विकास के लिए विधायक विवेक कुमार वर्मा ने मुख्यमंत्री व मंत्रियों को सौंपे मांग पत्र नायब तहसीलदार पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष से अभद्रता का आरोप, कार्यकर्ताओं में भारी रोष सर्पदंश से महिला की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर ससुराल वालों पर महिला को डीजल छिड़ककर जिंदा जलाने और फांसी लगाने की कोशिश का आरोप बरेली-गोला गोकर्णनाथ नई रेल लाइन के निर्माण की मांग ने पकड़ा जोर बाइक और थ्री-व्हीलर की भिड़ंत में तीन घायल, अस्पताल में भर्ती दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत में लेने की खबर से भड़के सपा कार्यकर्ता अवैध संबंधों में बाधा बनने पर पति को जहर देकर मारा, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पत्नी व प्रेमी को भेजा जेल सोनम वांगचुक की रिहाई और शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग विधायक से 3.5 लाख की रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रामलीला रोड से दबोचा

: मेला देखने गए युवक का शव पेड़ पर लटका मिला

Share:
पीलीभीत:- पीलीभीत जिले में रविवार की रात अपने घर से परिवार वालों से मेला देखने को कह कर गये युवक का शव रेलवे क्रॉसिंग के पास रेल विभाग की जमीन पर लगे एक पेड़ से रहस्यमय परिस्थितियों में लटका हुआ मिला सूचना पाते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भरकर कर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में नगर के वार्ड नंबर 13 मोहल्ला हबीबुल्लाह खां शुमाली निवासी स्वर्गीय मुन्ना लाल गोस्वामी का पुत्र वीरू रात्रि 9 बजे लगभग अपने घर से मेला देखने को कहकर निकला था देर रात तक वह घर पर नहीं आया तो घर वालों को चिंता होने लगी सुबह 6 बजे लगभग रेलवे कॉलोनी के पास रहने वाले लोगों ने वीरू उम्र 31 वर्ष का शव रेल विभाग की जमीन पर लगे पेड़ से दुपट्टे का फंदा गले में डालकर लटका हुआ देखा जिसके बाद मोहल्ले के बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और उन्होंने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार नगर पुलिस प्रभारी विपिन शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और उन्होंने परिस्थितियों का जायजा लेने के बाद युवक के शव को फंदे से नीचे उतारकर कार्यवाही पूर्ण करने के बाद सील कर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया अचानक हुई इस घटना से मृतक वीरू के परिवार में कोहराम मचा हुआ है परिवार के लोग वीरू की हत्या करने की आशंका जता रहे है समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली थी नगर पुलिस प्रभारी विपिन शुक्ला ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement