: 4 दिन पूर्व घर से गए युवक का शव रोजा रेलवे क्रॉसिंग के समीप मिला।
JS News 24
/
Thu, Mar 9, 2023
/
Post views : 77
पीलीभीत/बीसलपुर
नगर के मोहल्ला पटेल नगर निवासी युवक रविवार की रात को अचानक घर से चला गया जिसके पश्चात उसका शब शाहजहांपुर जनपद के रोजा रेलवे स्टेशन क्रॉसिंग के पास पड़ा हुआ मिला जिसके बाद राजकीय रेलवे पुलिस द्वारा शब की पहचान परिजनों द्वारा कर लेने के बाद शव को कार्यवाही पूर्ण करने के बाद पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया परिवार के लोग हत्या की आशंका जता रहे।
नगर के मोहल्ला पटेल नगर निवासी स्वर्गीय रमेश चंद्र का पुत्र दीपक नगर में तहसील मार्ग स्थित एक रेस्टोरेंट पर नौकरी करता था वह रविवार को रात्रि 12 बजे लगभग अपने घर से एक फोन कॉल आने के बाद चला गया इसके बाद जब उसका छोटा भाई जितेंद्र कपड़े के शोरूम से ड्यूटी करके जब अपने घर आया और उसने देखा कि भाई का कमरा खुला हुआ है और वह उसमें मौजूद नहीं है दीपक घर में रखा हुआ अपनी मां सुशीला देवी का फोन भी अपने साथ ले गया सोमवार को सुबह 10:00 बजे लगभग जब परिवार वालों ने फोन किया तो उसने कहा कि वह अपने दोस्त के साथ पीलीभीत बाजार से कपड़े खरीदने आया है वह कपड़े खरीदने के बाद घर आ जाएगा उसने अपने दोस्त का नाम राहुल बताया इसके बाद सोमवार को शाम 8:00 बजे लगभग उसके बड़े भाई अरविंद ने फोन किया तो उसने कहा कि हम टेंपो में बैठ गए हैं और बीसलपुर आ रहे हैं इसके बाद उसने फोन काट दिया और फोन भी उसका दोबारा नहीं लगा मंगलवार को 2:30 बजे लगभग दोपहर में शाहजहांपुर जनपद के रोजा रेलवे स्टेशन से राजकीय रेलवे पुलिस के दरोगा का फोन आया कि उनका बेटे का शव रोजा रेलवे क्रॉसिंग के पास पड़ा हुआ मिला है इसके पश्चात परिवार में होली पर्व होने के कारण जो तैयारियां चल रही थी वह धरी की धरी रह गई और कोहराम मच गया इसके बाद परिवार के लोग शाहजहांपुर पहुंचे और उन्होंने मृतक युवक के शव को अपने बेटे दीपक 24 वर्ष के रूप में पहचान कर ली इसके पश्चात पुलिस ने कार्यवाही पूर्ण करने के बाद दीपक के शव को सील करने के बाद पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है अचानक होली के पर्व पर कोई दीपक की मृत्यु से घर की खुशियां पल भर में मातम में बदल गई और घर में शोक की लहर दौड़ गई दीपक की मां सुशीला देवी तथा परिवार के अन्य लोग इस घटना को हत्या बता रहे हैं साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं।