05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

: किशोर कि हादसे में मौत, हंगामा

Share:
पीलीभीत जिले में गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली को ओवरटेक करने के दौरान टक्कर हो गई। जिसमे एक किशोर की मौत हो गई। उसके बाद जमकर हंगामा हुआ। पिकअप में रखकर पोस्टमार्टम को भेजे जा रहे शव को परिजनों ने पिकअप से उतार लिया। उसके बाद हाथो में लिए पैदल थाने की तरफ चल दिए। इस बीच पुलिस से हल्की झड़प भी हुई। हालांकि बाद में सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया गया। गजरौला थाना क्षेत्र के गांव बैजुनागर निवासी रामपाल अपने भतीजे 17 वर्षीय गयादीन संग ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना लेकर बरखेड़ा चीनी मिल जा रहे थे। ग्राम उगनपुर के पास पहुंचते ही एक अन्य ट्रैक्टर ट्राली आई और ओवर टेक करने के दौरान दोनो की टक्कर हो गई। हादसे में किशोर की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए पिकअप से ले जाया जा रहा था। इस दौरान परिजन भी जमा हो चुके थे। रास्ते में ही पिकअप को रोक परिजन कारवाई की मांग करने लगे। शव को भी उतारकर हाथ में लेकर थाना गजरौला की तरफ बड़ गए। जाम लगाने की भी कोशिश की गई। इस दौरान पुलिस से भी नोकझोंक हुई। बाद में परिजन को आश्वस्त कर मामला शांत कराया गया। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement