05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

: लाखों रुपए कि धोखाधड़ी कि रिपोर्ट दर्ज

Share:
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज।     पीलीभीत:- पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बीसलपुर कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों द्वारा एक ग्रामीण के साथ धोखाधड़ी कर उसकी कृषि भूमि का सौदा कराने का झांसा देकर लाखों की रकम हड़प लेने के मामले की प्राथमिकी पंजीकृत कर कार्यवाही शुरू कर दी है। बीसलपुर कोतवाली में पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे के निर्देश पर नगर के मोहल्ला ग्यासपुर भट्टा कॉलोनी निवासी नरेश कुमार ने दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आरोप लगाते हुए कहा है कि उसके गांव नवदिया सितारगंज निवासी अवधेश कुमार से पारिवारिक संबंध चले आ रहे थे अवधेश कुमार ने उसकी पहचान अपने साढू तरुण उर्फ ट्विंकल से कराई तथा ट्विंकल ने उसकी पहचान शाहजहांपुर जनपद के थाना निगोही क्षेत्र के ग्राम सण्डा निवासी अर्जुन सिंह से कराई अर्जुन ने बताया कि उसके गांव सण्डा में 20 बीघा जमीन बिकाऊ है जो तुम्हें दिलवा दूंगा रुपए का इंतजाम करो तभी मेरे द्वारा अर्जुन से कहा गया कि पहले जमीन देख लेते हैं कुछ दिन बाद अवधेश नरेश को लेकर सण्डा गांव गया और उसका साढू तरुण उर्फ ट्विंकल व अर्जुन सिंह वहीं मिले इसके बाद उन्होंने उसे जमीन दिखाई वह जमीन देखने के बाद अपने घर वापस आ गया कुछ दिन बाद उक्त तीनों नरेश के घर आए और कहां की जमीन के बहुत खरीदार आ रहे हैं तुम एडवांस पांच लाख रुपए दे दो जिससे तुम्हारा सौदा पक्का हो जाएगा उसने पांच लाख रुपए दे दिए तीनों ने कहा कि कुछ दिन बाद जमीन का बैनामा करा देंगे इसके पश्चात उसने धीरे-धीरे 44 लाख 20 हजार रूपए दे दिया इसके बाद भी 26 जुलाई 2023 को अर्जुन नरेश के घर आया और बोला पांच लाख रुपए दे दो कल तुम्हारा बैनामा करवा दूंगा इसके बाद से नरेश जब भी बैनामा करने की बात करता तो उसे उक्त सभी लोग जान से मारने की धमकी देने लगे और उन्होंने उसके साथ धोखाधड़ी कर गलत जमीन दिखाकर लाखों की रकम डकार ली नरेश की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने नवदिया सितारगंज निवासी अवधेश कुमार तरुण उर्फ ट्विंकल निवासी सवार खेड़ा हाफिजगंज बरेली तथा अर्जुन सिंह निवासी थाना निगोही ग्राम सण्डा जनपद शाहजहांपुर के विरुद्ध धोखाधड़ी कर रकम हड़प लेने की प्राथमिकी पंजीकृत कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement