05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

: शफी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य को किया गया सम्मानित

Share:
बीसलपुर:- शुक्रवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर बीसलपुर आए बरेली पर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक शिक्षकों व महिलाओं में मिशन शक्ति अभियान को सफल बनाने का जोश भर गए। उन्होंने विश्वास दिलाया कि इस मिशन में पुलिस महकमा उनके साथ है सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की चूक नहीं होगी। उत्कृष्ट कार्याें के लिए नगर के दो विद्यालयों की प्रधानाचार्याें को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। आईजी डॉक्टर डॉ. राकेश सिंह ने, पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा, गिरजेश कुमार चौधरी जिला विद्यालय निरीक्षक पीलीभीत की मौजूदगी में शुक्रवार को निसा गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य अर्चना तिवारी, शफी स्कूल की प्रधानाचार्य नगमा खां को महिला मिशन सशक्तिकरण अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शफी डिग्री कॉलेज, निसा गर्ल्स इंटर कॉलेज, शफी पब्लिक स्कूल द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों एवं लघु नाटिका का मंचन किया गया। जिसमें विद्यालय की विभिन्न छात्राएं एवं शिक्षिका तथा शिक्षक उपस्थित रहे। आईजी ने कहा कि जन जागृति से ही यह अभियान पूरी तरह से सफल हो पाएगा। आईजी द्वारा प्रधानाचार्य अर्चना तिवारी व प्रधानाचार्य नगमा खान को सम्मानित किए जाने पर सभी डिग्री कॉलेज के प्रबंधक एवं पूर्व मंत्री अनीश अहमद खान उर्फ फूल बाबू ने सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से मिशन सफल बनाने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का मनोबल बढ़ता है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement