05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार कि दर्दनाक मौत

Share:

पीलीभीत:- घर से घरेलू काम से बाइक पर सवार होकर निकले युवक की अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गई जिससे बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोवल पति पुरा निवासी जागन लाल का 45 वर्षीय पुत्र हेमराज रविवार रात्रि 10 बजे अपने गांव से बाइक द्वारा बीसलपुर किसी घरेलू काम से आ रहा था। उसकी बाइक जैसे ही बीसलपुर बरेली मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप से कुछ पीछे थी। इसी समय विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार युवक रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजनों की मदद से नगर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने परीक्षण करने के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव की कार्यवाही पूर्ण करने के बाद शव को विच्छेदन हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया। युवक की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया ।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement