05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

: अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत, एक घायल

Share:
पीलीभीत:- रिश्तेदार के संग काम निपटाकर बाइक से लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई जबकि उसका रिश्तेदार घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेज कार्रवाई शुरू कर दी है। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरिया ताराचंद निवासी 25 वर्षीय पंकज मौसेरे बहनोई बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव नांद निवासी अतुल के साथ शुक्रवार को बीसलपुर आए थे। देर शाम दोनों बाइक से वापस नांद गांव जा रहे थे। बीसलपुर बिलसंडा मार्ग पर कटना पुल के पास बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी हादसे में बाइक सवार दोनों घायल हो गए दोनों घायलों को बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टर ने पंकज को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसका साथी अतुल की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव की कार्यवाही पूर्ण करने के बाद पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया। वहीं पंकज की मौत के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement