05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

: रात के अंधेरे में अवैध खनन माफिया मस्त, अधिकारी पस्त

Share:
उत्तर प्रदेश सरकार अवैध खनन की रोकथाम को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन पीलीभीत जनपद में खनन माफिया बेखौफ होकर रात के अंधेरे में खनन के काम को खुलेआम करके अधिकारियों को खुली चुनौती दे रहे हैं। पीलीभीत जनपद सहित बीसलपुर तहसील क्षेत्र में इन दिनों रातों-रात अवैध खनन का कार्य जोरो- सोरो पर चल रहा है। वही जब इस अवैध खनन की शिकायत अधिकारियों से की जाती है, तो वह हीला हवाली करके मामले को टाल देते हैं, और इन अवैध खनन माफियाओं को बढ़ावा देकर आए दिन योगी सरकार की शक्तियों का दुरुपयोग करवाते हैं। जिसके कारण अवैध खनन माफियाओं के हौसले बुलंद है। माफियाओं से सांठ गांठ  सूत्रों की माने तो अवैध खनन करने वाले माफियाओं के हौसले दिन पर दिन इसलिए बुलंद होते जा रहे हैं कि वह पुलिस और तहसील के अधिकारियों व कर्मचारियों को रुपए देकर धड़ल्ले से रातों-रात अवैध खनन का कार्य करते हैं। यही कारण है कि इस अवैध खनन की अगर किसी स्थानीय संभ्रांत व्यक्ति द्वारा अधिकारियों को सूचना भी दी जाती है तो वह उस व्यक्ति से टालमटोल कर अपने कर्तव्यों से इत्श्री कर लेते हैं।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement