05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

: खेलते समय छात्र के ऊपर गिरा लोहे का गेट, मौत

Share:
पीलीभीत:- बीसलपुर नगर के मोहल्ले में किराए के मकान के दरवाजे पर खेल रहे एक छात्रा के ऊपर लोहे का गेट गिर गया। जिससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल छात्र को मोहल्ले वासियों की मदद से बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत के बाद परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई।   बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चंद्रपुर निवासी सुरेंद्र कुमार का परिवार बीसलपुर नगर के मोहल्ला रामनगर कॉलोनी में परमेश कुमार के मकान पर किराए पर रहता हैं। शनिवार सुबह उनका 4 वर्षीय पुत्र जो की बिहारी जी पब्लिक स्कूल में कक्षा पीएनसी का छात्र है। घर के दरवाजे पर खेल रहा था, इसी समय मकान में लगा लोहे का मेंन गेट छात्र के ऊपर गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को परिजनों की मदद से बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने छात्र को मृत घोषित कर दिया छात्र की मौत की सूचना परिजनों को मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं घटना की सूचना बीसलपुर कोतवाली पुलिस को दी गई वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement