05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

: गांव के ही लड़कों के साथ घूमने गए युवक का मिला शव

Share:

पीलीभीत:- पिछले दो दिनों से घर से लापता एक युवक का शव बीसलपुर गजरौला मार्ग स्थित रेलवे फाटक के आगे पानी के गड्ढे में पड़ा मिला ।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को परिवार के लोगों की मौजूदगी में पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। 

बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चौसरा निवासी नत्थू लाल ड्राइवर का बेटा मिथुन पिछले दो दिनों से घर बगैर बताएं चला गया था। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। किंतु वह उसे नहीं ढूंढ पाए रविवार सुबह ग्राम गजरौला की ओर से बीसलपुर आने वाले कुछ लोगों ने रेलवे फाटक से कुछ दूरी पर सड़क के किनारे पानी के गड्ढे में एक युवक का शव पड़ा हुआ देखा। कुछ ही देर में घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। उन्होंने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पाते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान किसी व्यक्ति द्वारा नजदीक में ही स्थित चौसरा गांव में उसके घर पर भी सूचना दे दी। सूचना मिलते ही उसके पिता नत्थूलाल व परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पानी में पड़े हुए नत्थू लाल के बेटे मिथुन कुमार के शव को बाहर निकलवाया। मौके पर पहुंचे मृतक मिथुन के पिता ने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र मिथुन दो दिन पूर्व गांव के ही दो लड़कों के साथ घूम रहा था ।इसके बाद से वह गायब हो गया। पिता ने अपने पुत्र की हत्या की आशंका जाहिर की है। इधर पुलिस ने मृतक मिथुन 24 वर्ष के शव का पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है। अचानक हुए हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला का कहना है। कि मृतक शराब का आदी था वह शराब के नशे में गड्ढे में भरे पानी में गिर गया। जिससे उसकी मृत्यु हो गई, ऐसा प्रतीत हो रहा है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृत्यु का कारण स्पष्ट होने के बाद कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement