05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

: बिलसंडा में खूंटी से लटकी मिली महिला की लाश घटना

Share:
पीलीभीत/बिलसंडा   चठिया गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की लाश घर के भीतर खूंटी से लटकी मिली। पैर चारपाई से टिके थे। हालात देख हर कोई गहरी साजिश की ओर इशारा कर रहा था। बेटे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।      

बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव चठिया हिलगी के रहने वाले संजय सिंह की 8 साल पहले मौत हो चुकी है। सोमवार सुबह उनकी पत्नी ऊषा देवी (40) की लाश घर में ही कपड़े टांगने वाली खूंटी से लटका उनके बेटे वरुण अमन ने देखा। पैर चारपाई से टिके थे। गले में साड़ी का फंदा पड़ा था। मां की लाश देख बेटे बिलख पड़े। नोयडा में काम कर रहे बड़े बेटे अरुण को भी खबर दी गई। सूचना पर एसओ अचल कुमार फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। शव को वीडियोग्राफी के साथ उतारकर कब्जे में लेते हुये पोस्टमार्टम को भेजा। एसओ ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पूरी स्थिति क्लीयर होगी। प्रारंभिक तौर पर बहुत कुछ संदिग्ध लग रहा है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। परिजन किसी पर कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं। लेकिन महिला की मौत क्यूं है ये जांच का विषय है। पूर्णागिरि से लौटे थे बेटे... वरुण और अमन ने पुलिस को बताया कि रविवार दोपहर बाद वे दोनों उत्तराखंड में माता पूर्णागिरि देवी दर्शन को गए थे। सोमवार सुबह दस बजे बेटों ने दर्शन कर घर आने की बात बताई। जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस को जो जबाब मिले और जो कुछ बताया गया उसमें हरकदम झोल ही झोल है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement