21 Apr 2026
Breaking News Exclusive
400 बीघा गेहूं की नरई जली, किसानों का भारी नुक़सान स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को वितरित की गई निशुल्क पुस्तकें दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हुई मौत गौरव बने वाणिज्य कर अधिकारी युवक ने किशोरी को बहाने से बुलाकर अपने घर में किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज डीएम ने 30 लाख रुपये खाते में आने के मामले में टीम गठित कर जांच कराई शुरू जीएसटी टीम ने सरिया सीमेंट व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर मारे छापे चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार, 5 इंजन और 2 मोटरसाइकिल बरामद रसोई गैस सिलेंडर बुक कराने को उमड़े उपभोक्ता ब्लाक परिसर में समारोह आयोजित कर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी

: बिलसंडा में नकली पेस्टीसाइड बरामद, दुकानदार भागा किसानों से धोखा

Share:
बिलसंडा, पीलीभीत

नामीगिरामी कंपनी की नकली पेस्टीसाइड बेचने के मामले में जोनल अफसर ने पुलिस के साथ एक दुकान पर छापा मारा। बड़ी तादात में नकली पेस्टीसाइड के पैकेट बरामद हुए हैं। छापे के दौरान व्यापारी दुकान छोड़कर भाग खड़ा हुआ। बिलसंडा में नकली कीटनाशक बिक्री की शिकायत कंपनी के अधिकारियों को काफी समय से मिल रही थी। कई बार कंपनी स्टाफ के समझाने के बाद भी कुछ दुकानदार नहीं माने। मामला बढ़ा तो अधिकारियों ने कीटनाशक बिक्री करने वाली दुकान की बाकायदा रेकी की। पुख्ता खबर के बाद सोमबार को नगर में बीसलपुर रोड स्थित एक खाद की दुकान पर किसान बनकर दो लोग भेजे गए। उन्होंने पेस्टीसाइड खरीदी। तुरंत ही टीम ने छापा मारा तो बायर कंपनी का एक पेटी बंद एवम कुछ खुला हुआ लिसेंटा बरामद हुआ। टीम को देख दुकान मालिक भागने लगा। जिसको अधिकारियों ने उसके घर जाकर पकड़ लिया। उसे दुकान लाये। लेकिन वह कोई कागजात व बिल आदि नही दिखा सका। ---------- जानिये क्या है बायर का लिसेंटा देश भर में बायर कंपनी का लिसेंटा गन्ने की फसलों का प्रमुख कीटनाशक है।किसान इस पर भरपूर भरोसा करता है। इसकी कीमत बाजार में 1400 रुपये है। इसमे दुकानदार को मुनाफा कम होता है। जिसके चलते कुछ लोग नकली खरीदकर बेंचते हैं। नकली लेसेंटा दुकानदार को 500 रुपये में आसानी से उपलब्ध हो जाता है। 2016 में पीलीभीत में भी बायर क्रॉप साइंस कंपनी का उत्पाद रिजेंट बड़ी तादात में पकड़ा गया था। करीब 50 लाख का माल बरामद हुआ था। मंडल की टीमें इसमें लगीं थीं। ------- वर्जन टीम ने नकली पेस्टिसाइड की बिक्री में छापे के लिये फोर्स मांगी थी। माल लेकर वो लोग पहले थाने आये। बाद में माल लेकर चले भी गए। बताया उच्चाधिकारियों से विमर्श कर तहरीर देंगे। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज करेंगे। अचल कुमार एसओ बिलसंडा

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement