05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
खकरा नदी किनारे केजीएन 2 कॉलोनी में प्रशासन की कार्रवाई, रोता-बिलखता रहा परिवार भाजपा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल गिरफ्तार बीसलपुर में 'ओपन माइक' का आयोजन आज, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम कटना नदी में छलांग लगाने वाले विकास का शव मिला, कैलास सक्सेना की तलाश जारी ग्रामीणों की परेशानी देख डॉ. रत्नेश गंगवार ने कराया रास्ता दुरुस्त, विद्यार्थियों व राहगीरों को मिली बड़ी राहत नदियों में डूबे दो ग्रामीण, प्रशासन का सर्च अभियान जारी शिक्षक सम्मान समारोह एवं चिंतन गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब डियूनी डैम से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दर्जनों गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर डॉ रत्नेश गंगवार ने की जायरीन की खिदमत

: शराब कि ओवर रेटिंग पर मुकदमा दर्ज 

Share:
पीलीभीत:- मदिरा ओवर रेटिंग की बार-बार शिकायत मिलने पर आबकारी निरीक्षक ने बीसलपुर में टीम बनाकर छापेमारी की इस दौरान उन्होंने शराब की दुकान पर अंग्रेजी शराब की बोतल पर पड़े हुए मूल्य से अधिक मूल्य पर बिक्री करते हुए अधिकृत विक्रेता तथा उसके साथी को पकड़ा इसके पश्चात उन्होंने दोनों के विरुद्ध कोतवाली में प्राथमिकी पंजीकृत कराई है। बीसलपुर कोतवाली में पंजीकृत कराई गई प्राथमिकी में आबकारी निरीक्षक यादव प्रदीप कुमार उदय राज ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उप जिला मजिस्ट्रेट नागेंद्र पांडे बीसलपुर द्वारा मदिरा ओवर रेटिंग की जांच हेतु गठित टीम के सदस्य रविंद्र तथा पुष्पेंद्र 8 नवंबर को बीसलपुर नंबर एक अंग्रेजी मदिरा दुकान शॉप आईडी 15892 से रॉयल चैलेंज 375 एम एल क्रय की गई जिसकी कीमत 360 रुपए बताई गई जबकि उक्त बोतल पर खुदरा मूल्य 350 रूपए पड़ा हुआ था जो प्रिंट रेट से 10 रू अधिक था उक्त वीडियो को टीम के सदस्यों द्वारा बना कर एसडीएम बीसलपुर के समक्ष पेश की गई वीडियो को संज्ञान में लेते हुए आबकारी निरीक्षक यादव प्रदीप कुमार उदयराज भी वीडियो में मौजूद रहे अधिकृत विक्रेता ठाकुरदास व उनके मित्र अनाधिकृत विक्रेता गजेंद्र पाल जो उसके साथ दुकान में था और शराब बेच रहा था उक्त दोनों के विरुद्ध आबकारी निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत कर कार्यवाही शुरू कर दी है अचानक हुई इस छापेमारी से शराब बेचने वाले कारोबारियों में उथल-पुथल मच गई है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement